spot_img

उद्धव ठाकरे सरकार गिरने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था देने के लिए भाजपा तैयार: देवेंद्र फडणवीस

spot_img
- Advertisement -
मुंबई। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार अगर गिरती है तो वैकल्पिक व्यवस्था देने के लिए भारतीय जनता पार्टी तैयार है। फडणवीस ने उद्धव ठाकरे सरकार पर गंभीर मुद्दों से पलायन करने का भी आरोप लगाया है।
देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को विधान भवन में पत्रकारों से कहा कि राज्य में उद्धव ठाकरे सरकार से हर वर्ग परेशान हो चुका है। सरकार में शामिल तीनों दल सिर्फ नौटंकी कर रहे हैं, उन्हें जनता की परेशानियों को खत्म करने की कोई फिक्र नहीं है। उद्धव ठाकरे की स्थिति अब तब की बन गई है, लेकिन भाजपा सरकार गिराने का कोई पाप नहीं करने वाली है। सरकार गिरने के बाद भाजपा सूबे की जनता के हितों को देखकर वैकल्पिक व्यवस्था करने में सक्षम है।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में किसानों की स्थिति खराब हो गई है। कोरोना की वजह से लोगों की रोजी रोटी की समस्या बढ़ गई है। मराठा समाज का आरक्षण रद्द हो गया है। इतनी सारी समस्याओं पर चर्चा करने के लिए राज्य सरकार के पास समय नहीं है। उन्होंने कम से कम 3 सप्ताह तक विधानसभा का अधिवेशन चलाए जाने की मांग की थी लेकिन राज्य सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी, इसलिए उन्होंने विधानभवन कामकाज समिति की बैठक का बायकाट कर दिया है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Sadak News: पटना की सड़कों पर धड़ल्ले से खुदाई, मॉनसून में बढ़ेगा जलजमाव का खतरा! अब होगा तेज एक्शन?

Patna Sadak News: मॉनसून की रोक के बावजूद पटना की सड़कों पर खुदाई जारी है, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा और ट्रैफिक बाधित हो रहा है। डीएम ने इस पर संज्ञान लेने की बात#PatnaNews,#RoadExcavation,#BiharInfrastructure

Patna Crime News: पटना में पुलिस अधिकारियों पर गोली चलाने वाले का इनकाउंटर ! जांबाज जवानों ने किया कुख्यात अपराधी को ढेर

पटना के मसौढ़ी में अपहृत युवक को बचाने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी मोहम्मद हैदर ढेर हो गया। पुलिस ने युवक को#PatnaCrime,#BiharPolice,#PoliceEncounter

Kaimur Election News: कैमूर में पैक्स चुनाव पर बड़ा एक्शन: बीडीओ को हटाया, जानें क्या है गड़बड़ी का पूरा मामला?

कैमूर के रामपुर प्रखंड में अमांव पैक्स चुनाव में अनियमितता के आरोपों के बाद बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने बड़ी कार्रवाई की है। बीडीओ को हटाकर सीओ को नई जिम्#KaimurNews,#BiharElection,#ElectionIrregularity

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी का बड़ा कदम: पेपर लीक और बेरोजगारी पर युवाओं की आवाज बनेंगे!17 जून से छात्र सम्मेलनों की बड़ी श्रृंखला

राहुल गांधी पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और बेरोजगारी पर राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि 17 जून से छात्र सम्मेलन#RahulGandhi,#PaperLeak,#CongressCampaign