spot_img

Darbhang का शानदार शटलकॉक : बैडमिंटन टीम लगातार दूसरी बार ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए हुई क्वालिफाई,

spot_img
- Advertisement -

ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा की टीम लगातार दूसरी बार आल इंडिया प्रतियोगिता के लिए हुई क्वालिफाई है।

- Advertisement -

ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता,2021 का आयोजन रॉयल ग्लोबल विश्वविद्यालय, गुवाहाटी में आयोजित किया जा रहा है।

- Advertisement -

इस प्रतियोगिता में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वर नगर, दरभंगा की बैडमिंटन टीम ने रांची विश्वविद्यालय,रांची की टीम को 3-1 से पराजित करते हुए ऑल इंडिया के लिए क्वालीफाई किया और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ' मैंने मार दिया, अब जो करना है देख लो' Muzaffurpur में 6 महीने की गर्भवती पत्नी को पति ने बेरहमी से मारा

ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता रॉयल ग्लोबल विश्वविद्यालय, गुवाहाटी में आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता में मिथिला विवि की टीम ने रांची विवि की टीम को 3-1 से पराजित करते हुए आल इंडिया के लिए क्वालिफाई हुई है। बता दें कि मिथिला विश्वविद्यालय की बैडमिंटन टीम लगातार दूसरी बार अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई हुई है। टीम का भारत सरकार द्वारा आयोजित खेलो-इंडिया में भी बेहतर प्रदर्शन रहा है।

आल इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई होने पर कुलपति प्रो. एसपी सिंह और कुलसचिव प्रो. मिश्ताक अहमद ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है। कहा कि टीम प्रशिक्षक डा. विजय शंकर झा तथा टीम प्रबंधक चंद्रकांत झा के सफल मार्गदर्शन में टीम बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रही है।

यह भी पढ़ें:  ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर...

पिछले कई वर्षों से खेल के क्षेत्र में विश्वविद्यालय विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहा है। इसके परिणाम सकारात्मक निकल कर आ रहे हैं। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का खेल विभाग अब स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित हो रहा है।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की बैडमिंटन टीम ने इसके पूर्व भी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था तथा इसके साथ ही केंद्र सरकार की ओर से आयोजित खेलो- इंडिया में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं कुलसचिव प्रो. मुश्ताक अहमद ने टीम प्रशिक्षक डॉ. विजय शंकर झा तथा टीम प्रबंधक चंद्रकांत झा के साथ सभी खिलाड़ियों को जीत की ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से खेल के क्षेत्र में विश्वविद्यालय विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहा है जिसके परिणाम सकारात्मक निकल कर आ रहे हैं। मुझे खुशी है कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का खेल विभाग अब स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  ' मैंने मार दिया, अब जो करना है देख लो' Muzaffurpur में 6 महीने की गर्भवती पत्नी को पति ने बेरहमी से मारा

विश्वविद्यालय के खेल पदाधिकारी प्रो.अजय नाथ झा ने इस जीत पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को वह मंच प्रदान कर रहा है जिस पर वह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। विश्वविद्यालय का गौरवगान चारों-दिशाओं में हो रहा है।

विश्वविद्यालय खेल पदाधिकारी प्रो. अजय नाथ झा ने कहा कि विश्वविद्यालय न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर रहा है। जहां प्रतिभागी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

उप-खेल पदाधिकारी अमृत कुमार झा ने बैडमिंटन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी तथा टोली प्रबंधक एवं प्रशिक्षक को भी उनके सफल नेतृत्व और निर्देशन के लिए बधाइयां दी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी! दरभंगा-मधुबनी के 19,200 किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹100 करोड़ की मेगा योजना को मिली मंजूरी, बढ़ेगी कमाई

Bihar Farmers: केंद्र सरकार ने मधुबनी और दरभंगा के 19,200 किसानों के लिए 'मिथिला मल्टी-कमोडिटी उद्यान क्लस्टर' को मंजूरी दी है। 100 करोड़ की परियोजना से आय बढ़ेगी।#BiharNews,#BiharFarmers,#MithilaCluster

शादी की तैयारी है तो हो जाएं अलर्ट! सिर्फ 12 जुलाई तक है मौका, फिर 4 महीने तक नहीं मिलेगा शुभ मुहूर्त

Bihar Wedding Dates: अगर आप इस साल शादी, मुंडन या गृहप्रवेश जैसे शुभ कार्य करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। हिंदू पंचांगों के अनुसार, 12 जुलाई के बाद अगले चार#BiharWeddingDates,#Chaturmas2024,#DevotthanEkadashi

DMCH में Emergency, NICU के ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर साहेब…हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए ‘ ‘सरप्राइज चेक ‘ का क्या रहा इंपैक्ट

Darbhanga DMCH: डीएमसीएच दरभंगा में अधीक्षक और उपाधीक्षक ने अचानक छापा मारा। इस दौरान इमरजेंसी और एनआईसीयू से दो डॉक्टर ड्यूटी से नदारद मिले, जिन्हें तत्काल अस्पताल बुलाया गया।#DarbhangaDMCH,#BiharHealth,#DoctorAbsent

LNMU में एडमिशन की खुशखबरी! 28 जून से दाखिला, 7 जुलाई से शुरू होंगी क्लासें, पूरी लिस्ट देखें

Bihar LNMU Admission: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए नामांकन प्रक्रिया 28 जून से 6 जुलाई तक चलेगी। पहली चयन सूची जारी हो चुकी है, और कक्षाएं 7 जुलाई#BiharLNMUAdmission,#LNMU,#DarbhangaNews