spot_img

बिल क्लियर करने के नाम पर 48 हजार घूस लेते एग्जीक्यूटिव अफसर गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

शेखपुरा के बरबीघा में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। निगरानी विभाग की टीम ने घूस लेते हुए बरबीघा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार को गिरफ्तार (Executive Officer Vijay Kumar Arrested) किया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

साथ ही इसके खिलाफ अंडर सेक्शन 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत मिलने के बाद स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने कार्रवाई की है। घूस लेते हुए वहां पोस्टेड नगर विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव अफसर विजय कुमार को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

SVU के ADG नैयर हसनैन खान ने इसकी पुष्टि की है। गिरफ्तार किए जाने के बाद एग्जीक्यूटिव अफसर से पूछताछ चल रही है। इसके बाद उन्हें बरबीघा से पटना लाया जाएगा। फिर बुधवार को स्पेशल निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा और वहां से ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया जाएगा।

एक ठेकेदार से विजय कुमार 48 हजार रुपए का घूस ले रहे थे। अवैध रूप से होने वाले इस ट्रांजेक्शन पर SVU की टीम नजर बनाए हुए थी। जैसे ही यह रुपए एग्जीक्यूटिव अफसर ने अपने ऑफिस में लिया, वैसे ही SVU की टीम ने रंगेहाथ ट्रैप कर लिया।

विजय कुमार ने नौ माह पहले बरबीघा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का कार्यभार संभाला था। इससे पहले वे बाढ़ में कार्यपालक पदाधिकारी थे। नगर परिषद के कई कर्मियों ने बताया कि बरबीघा में योगदान देने के बाद से ही वे मनमाने तरीके से काम कर रहे थे। हाल ही में उन्होंने बिना किसी गलती के नगर परिषद के तीन कर्मचारियों को काम से हटा दिया था।

बिहार के नगर विकास विभाग की तरफ से नाला और नलकूप का एक टेंडर निकला था। इसे ठेकेदार शंभू कुमार ने लिया और उसका काम पूरा किया। काफी समय से इस ठेके का बिल लटका था। ठेकेदार का आरोप है कि इस बिल को क्लियर करने के लिए उनसे 48 हजार रुपए की डिमांड विजय कुमार की तरफ से की गई थी। इसके बाद उन्होंने पटना में SVU मुख्यालय में शिकायत की। 17 जनवरी यानी सोमवार को SVU ने इस मामल में केस नंबर 1/2022 दर्ज किया था।

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार की कंप्लेन के बाद ADG के निर्देश पर SP जेपी मिश्रा ने पूरी मामले की जांच कर कार्रवाई करने का जिम्मा DSP दिवेश को सौंपा। DSP की अगुवाई में एक टीम पटना से बरबीघा गई। वहां एग्जीक्यूटिव अफसर की हिस्ट्री पता की। फिर आज उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार भी कर लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion