spot_img

यूपी बिहार के भैय्ये पंजाब में आकर कब्जा जमा रहे…पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी पर Patna में FIR

spot_img
- Advertisement -

टना। यूपी-बिहार के लोगों पर दिये गये बयान के विरोध में पटना के कदम कुआं थाना में गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एफआईआर दर्ज कराया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि यूपी बिहार के भैय्ये पंजाब में आकर कब्जा जमा रहे हैं।

- Advertisement -

उन्हें अब पंजाब में नहीं आने देना है। चन्नी ने जब यह बयान दिया था तब उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद थी। उन्होंने इस दौरान चन्नी का बातों का समर्थन किया और बिहार और यूपी के लोगों का मजाक उड़ाया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

बस, पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से पंजाब के रूपनगर में दिए गए यूपी-बिहार के लोगों पर विवादित दिए बयान के बाद राजनीतिक सरगर्मी बिहार में तेज होनी शुरू हो गई है। लगातार पंजाब के मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए बयान के बाद विरोध देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  ' दोबारा होगी TET परीक्षा ' बिहार के शातिर ने 4 राज्यों की परीक्षा में मचाया 'खेल', अब पकड़ी जाएगी गर्दन! सरकार का बड़ा फैसला, जानिए

ऐसे में पटना के कदम कुआं थाना ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने बीजेपी के कार्यकर्ता पहुंचे और कदमकुआं में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

यूपी बिहार के भैय्ये पंजाब में आकर कब्जा जमा रहे...पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी पर Patna में FIR
यूपी बिहार के भैय्ये पंजाब में आकर कब्जा जमा रहे…पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी पर Patna में FIR

चन्नी के इस बयान के बाद यूपी और बिहार में पंजाब के सीएम का विरोध शुरू गया है। बिहार सहित यूपी के तमाम नेताओं ने चन्नी के इस बयान की निंदा की है। साथ ही उनसे और कांग्रेस आलाकमान से माफी मांगने की मांग की है।

इससे पहले, आप पार्टी के बिहार प्रभारी सह विधायक संजीव झा ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को अपमानित करने का आरोप लगाया है। चुनावी सभा में उनके द्वारा बिहार और यूपी के लोगों को पंजाब में नहीं घुसने देने की बात को शर्मनाक करार दिया।

कहा कि आश्चर्य की बात है कि उस समय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी साथ थी और उनकी बातों का समर्थन कर ताला बजाती हुई नजर आ रही हैं। संजीव झा ने कहा कि पंजाब की जनता ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है और चन्नी साहब खुद भी अपना चुनाव हार रहे हैं, इसलिए उन्होंने अपना मानसिक संतुलन भी खो दिया है।

यह भी पढ़ें:  ' दोबारा होगी TET परीक्षा ' बिहार के शातिर ने 4 राज्यों की परीक्षा में मचाया 'खेल', अब पकड़ी जाएगी गर्दन! सरकार का बड़ा फैसला, जानिए

आपको बता दें, पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने यह कहकर विवाद खड़ा दिया कि यूपी बिहार के भैय्ये पंजाब में आकर कब्जा जमा रहे हैं। उन्हें अब पंजाब में नहीं आने देना है। चन्नी ने जब यह बयान दिया था तब उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद थी। उन्होंने इस दौरान चन्नी का बातों का समर्थन किया और बिहार और यूपी के लोगों का मखौल उड़ाया।

पंजाब के सीएम ने जिस तरह यूपी बिहार के लोगों के लिए बयान दिया, उसके बाद इन दोनों राज्यों में पंजाब सीएम का विरोध शुरू गया है। बिहार सहित यूपी के तमाम नेताओं ने चन्नी के इस बयान की निंदा की है। साथ ही उनसे और कांग्रेस आलाकमान से माफी मांगने की मांग की है।

सीएम चन्नी ने कहा था, ‘पंजाबियों की बहू है प्रियंका गांधी। यह पंजाबन है। इसलिए एक तरफ हो जाओ पंजाबियों… यूपी, बिहार और दिल्ली के भइये आके यहां राज करना चाहते हैं। हमें उन्हें घुसने नहीं देना है।’

पंजाब की सियासत को समझने वाले लोगों को कहना है कि चन्नी ने पीएम नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं को लेकर यह तंज कसा है। इसके साथ ही यूपी और बिहार के प्रवासियों की ओर से संकेत कर पंजाबी कार्ड खेलने का प्रयास किया है ताकि क्षेत्रवाद के नाम पर ध्रुवीकरण हो सके।

माना जा रहा है कि भले ही यूपी से लेकर बिहार तक कांग्रेस को इस पर आलोचना झेलनी पड़े, लेकिन पंजाब में इसका उसे फायदा भी हो सकता है। इसकी वजह यह है कि कांग्रेस की कोशिश आम आदमी पार्टी को प्रवासियों का दल घोषित करना है।

यह भी पढ़ें:  ' दोबारा होगी TET परीक्षा ' बिहार के शातिर ने 4 राज्यों की परीक्षा में मचाया 'खेल', अब पकड़ी जाएगी गर्दन! सरकार का बड़ा फैसला, जानिए
यूपी बिहार के भैय्ये पंजाब में आकर कब्जा जमा रहे...पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी पर Patna में FIR
यूपी बिहार के भैय्ये पंजाब में आकर कब्जा जमा रहे…पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी पर Patna में FIR

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी चन्नी को करारा जवाब दिया है
सीएम नीतीश ने कहा कि क्या वे जानते हैं कि पंजाब में बिहार के लोगों का कितना योगदान है और कितने वहां (पंजाब) में रह रहे हैं? मैं हैरान हूं कि लोग इस तरह के बयान कैसे देते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तल्ख टिप्पणी की है। विधानसभा और विधानपरिषद के प्रबोधन कार्यक्रम से पहले पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोगों को नहीं पता है कि उनके प्रदेश के विकास में बिहार का कितना योगदान है।

नीतीश ने कहा कि कोई कुछ भी बोलकर मीडिया में बना रहना चाहता है। लोग क्या-क्या बोल देते हैं। उन्हें पता नहीं है कि उनके प्रदेश में कितने बिहार के लोग रहते हैं और बिहार के लोग पंजाब की कितनी सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मुझे तो आश्चर्य होता है कि लोग इस तरह के बयान कैसे दे देते हैं?

उन्हें कुछ पता नहीं होता है।’ पूछा गया कि प्रियंका गांधी वहीं थीं तो मुख्यमंत्री ने कहा, ‘छोड़िए इस तरह की बातों का कोई मतलब नहीं है।’ उधर, सुशील मोदी और उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी चन्नी के बयान पर बीते बुधवार को कड़ा ऐतराज जताया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

पंचायत चुनाव पर आया बड़ा ऐलान: अब नहीं बदलेगी पंचायतों की…

Bihar Panchayat Election: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बार परिसीमन नहीं होगा, जिससे लाखों उम्मी#BiharPanchayatElection,#DeepakPrakash,#PanchayatiRaj

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct