spot_img

बस और पुलिस वाहन की टक्कर में एक पुलिसकर्मी की मौत, सब इंस्पेक्टर समेत चार जख्मी

spot_img
- Advertisement -

बिहार के बेगूसराय में गुरुवार की रात बस एवं पुलिस गश्ती वाहन के टक्कर में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। हादसे में एक सब इंस्पेक्टर सहित चार पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं।

- Advertisement -

घटना सिमरिया-खगड़िया एनएच-31 फोरलेन के बेगूसराय जिला मुख्यालय स्थित बीएसएनएल कार्यालय के समीप की है। बस पुलिस गश्ती वाहन को ठोकर मारते हुए डिवाइडर पर जा टकराई, जिसमें बस सवार कई यात्री भी चोटिल हुए हैं।

- Advertisement -

नगर थानाध्यक्ष रामनिवास ने बताया
कि देर रात करीब डेढ़ बजे नगर थाना की पुलिस बोलेरो वाहन से चकिया सहायक थाना क्षेत्र के मल्हीपुर से छापामारी कर लौटने के दौरान एनएच-31 पर गश्ती कर रही थी। इसी बीच बीएसएनएल कार्यालय के समीप पटना से सिलीगुड़ी जा रही समीर ट्रैवल्स की बस बीआर11पीए- 7565 बोलेरो में पीछे से ठोकर मारते हुए डिवाइडर से जा टकराई।

- Advertisement -

घटना में पुलिस गश्ती बोलेरो पर सवार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव निवासी होमगार्ड जवान दिगंबर कुमार (सिपाही नंबर-481285) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नगर थाना के सब इंस्पेक्टर जियाउद्दीन खान, होमगार्ड जवान राम भजन सिंह, मकसूदन सिंह एवं चालक घायल हो गए।

घायल पुलिसकर्मियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो में पीछे बैठा दिगंबर कुमार बस के नीचे चला गया। इस दौरान बगल से तमाम वाहन गुजरता रहा, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। थोड़ी देर बाद एक कार चालक ने जब सभी को घायल देखा तो बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया तथा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है, जबकि घटना के बाद बस चालक भागने में सफल रहा।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, शुक्रवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में होमगार्ड के जवान और पुलिसकर्मी सदर अस्पताल पहुंचे तथा अपने साथी को नमन किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion