spot_img

Tanishq Showroom Salesgirl Neha Murdered : बहन की सौतन बनने के चक्कर में हुई तनिष्क सेल्स गर्ल नेहा की हत्या, रिश्तेदारों के बीच उलझे प्रेम संबंध, पति को छोड़कर चचेरे बहनोई से अवैध संंबंध, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो का नशा, ब्लैक मेलिंग में हुई मर्डर

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय पुलिस ने चर्चित हत्याकांड तनिष्क शोरूम के सेल्सगर्ल नेहा की हत्या का खुलासा कर दिया है। रिश्तेदारों के बीच उलझे प्रेम संबंध और ब्लैक मेलिंग के चक्कर में नेहा की जान चली गई। इस मामले में पुलिस ने नेहा की चचेरी बहन निशा तथा निशा के देवर कुंदन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना में शामिल एक आरोपी की तलाश जारी है। यह जानकारी एसपी योगेन्द्र कुमार ने सोमवार को दी।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

जानकारी के अनुसार,बेगूसराय में तनिष्क शोरूम की सेल्स गर्ल्स नेहा के हत्याकांड का खुलासा करने का पुलिस ने दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने सेल्सगर्ल की छोटी बहन और उसके देवर को गिरफ्तार किया है। सेल्स गर्ल नेहा की हत्या प्रेम प्रसंग, छोटे बहनोई से अवैध संबंध और ब्लैक मैलिंग की वजह से हुई थी।

- Advertisement -

दरअसल 11 जून की रात शोरूम से काम कर लौटने के दौरान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के आनंदपुर चौक के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने सेल्स गर्ल नेहा कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में नेहा की छोटी बहन निशा कुमारी और निशा कुमारी के देवर कन्हैया कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Silver Rate Today: धड़ाम हुई चांदी की कीमतें! जानिए 1 किलो सिल्वर का ताजा भाव

एसपी ने बताया कि नेहा का संबंध अपने चचेरे बहनोई नयागांव थाना क्षेत्र के महमदपुर गौतम निवासी सोनू से था, बहनोई भी दोनों को साथ रखने के लिए तैयार था। पति से अलग रह रही सेल्स गर्ल नेहा अपनी बहन निशा के साथ सौतन के रूप में रहना चाहती थी, जो निशा को बर्दाश्त नहीं था।

यह भी पढ़ें:  सस्ता हुआ सोना! जानिए बिहार, दिल्ली और यूपी समेत बड़े शहरों में आज क्या है 22 और 24 कैरेट का भाव

नेहा की छोटी बहन का प्रेम संबंध निशा के देवर कुंदन के साथ चल रहा था। लेकिन अपनी छोटी बहन के प्रेम संबंध का विरोध कर रही थी। नेहा को उसकी बहन एवं प्रेमी कुंदन के प्रेम संबंध के आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो हाथ लग गए थे, इसके सहारे वह कुंदन पर अपनी छोटी बहन से शादी करने का दबाव बना रही थी। शादी नहीं करने पर वह सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रही थी। इसको लेकर नेहा ने कुछ लोगों से कुंदन की पिटाई भी कराई थी। इधर निशा अपने बहन सेल्सगर्ल नेहा को किसी भी तरह अपने सौतन के रूप में नहीं देखना चाह रही थी, जिसके कारण निशा ने कुंदन के साथ सब कुछ तय करके नेहा की हत्या का प्लान तैयार कर दिया।

11 जून की रात करीब दस बजे नेहा जब तनिष्क शोरूम से ड्यूटी कर स्कूटी से अपने घर आनंदपुर लौट रही थी, इसी दौरान घर से कुछ दूर पहले बाइक पर सवार कुंदन एवं कर्ज में डूबे उसके एक साथी अपराधी ने नेहा की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रेस वार्ता में सदर डीएसपी अमित कुमार एवं लोहिया नगर थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  छठ महापर्व पर आया इंडियन आइडल सीजन-3 की फाइनलिस्ट पूजा चटर्जी का नया गाना, अनुपमा यादव के साथ जमाया रंग

एसपी ने बताया कि हत्या के बाद नेहा की मां रिंकू देवी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम लगातार जांच कर रही थी। नेहा के मोबाइल से मिले चैटिंग के आधार पर शहर के कई हाईप्रोफाइल लोगों से पुलिस की टीम ने पूछताछ किया था।

जांच के दौरान 23 मई को नेहा का प्रेमी बहनोई सोनू कुमार शराब के नशे में नयागांव थाना पहुंच गया। जहां की पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे तथा पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा हत्या का कारण पति को छोड़कर बहन की सौतन बनने का नशा, प्रेम संबंध और ब्लैकमेलिंग का उलझा जाल निकला।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

छठ महापर्व पर भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, इस घाट पर साथ जुटे दोनों समुदाय

Bhagalpur Chhath Puja: भागलपुर में छठ महापर्व के नहाय-खाय के साथ शुरुआत हो गई है। नाथनगर के मखदूम शाह दरगाह घाट पर हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिल रही है।

छठ खरीदारी से उमड़ी भीड़: शाहपुर बाजार में भारी चहल-पहल, रविवार को पहला अर्घ्य

Shahpur Chhath Puja: भोजपुर के शाहपुर बाजार में छठ पूजा की खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ी। रविवार को व्रती डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

मुंगेर में प्रशासनिक हलचल: आयुक्त और DIG ने परखे छठ घाट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Bihar Chhath Ghat preparation: मुंगेर के तारापुर में छठ घाटों की तैयारियों का कमिश्नर और डीआईजी ने जायजा लिया। संभावित वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा और साफ-सफाई के कड़े निर्देश जारी किए

प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर दबोचा गया बिहार का तस्कर, बैग से निकली 15 हजार की शराब

Prayagraj Chhivki Station liquor smuggling: प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बिहार के एक युवक को 15 हजार रुपए की अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।