spot_img

प्रतिबंधित विद्रोही संगठन ULFA (I) का दावा, असम पुलिस और सेना के एक गुप्तचर को पकड़ा, भेजा ई-मेल

spot_img
- Advertisement -

गुवाहाटी से इस वक्त देशस्तर की खबर आ रही है जहां प्रतिबंधित विद्रोही संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (उल्फा) स्वाधीन (स्व) ने मीडिया को जारी एक ई-मेल में कहा है कि उसने असम पुलिस और सेना के एक गुप्तचर को पकड़ा है।

- Advertisement -

मंगलवार को उल्फा (स्व) की ओर से ई-मेल के जरिए मीडिया को एक वीडियो प्रेषित किया गया है। इसमें यह दावाप्रतिबंधित विद्रोही संगठन ULFA (I) का दावा, असम पुलिस और सेना के एक गुप्तचर को पकड़ा, भेजा ई-मेल किया गया है कि कामरूप जिला के बाईहाटा के मुक्तापुर निवासी संजीव शर्मा नामक युवक सेना और पुलिस का गुप्तचर है। सेना और पुलिस ने संजीव को उल्फा (स्व) के म्यांमार स्थित कैंप में भेजा था।

- Advertisement -

वीडियो में संजीव शर्मा को यह कहते हुए दिखाया गया है कि पुलिस अधिकारी पार्थ सारथी महंत और सेना के अधिकारी धुनुमनि सैकिया ने उसे प्रशिक्षण देने के बाद उल्फा (स्व) के कैंप की खबर लेने के लिए भेजा था। उल्फा (स्व) के कैंप में जाते समय रास्ते की पूरी जानकारी संग्रह करने को कहा गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए

इसके बदले उसे एक करोड़ रुपये दिये जाने का आश्वासन दिया गया था। साथ ही संजीव को यह कहते हुए भी देखा जा रहा है कि उल्फा (स्व) में आने से पहले वह सेना और पुलिस के कई मिशन के लिए काम किया था, जिसके लिए उसे एक बार दस हजार रुपये और एक बार बीस हजार रुपये मिले थे।

यह भी पढ़ें:  डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों के दौरान ऊपरी और निचले असम के कई युवाओं के उल्फा (स्व) में शामिल होने की खबरें सामने आई थीं। इसको लेकर सवाल उठ रहे थे। ऐसे में उल्फा (स्व) ने जो दावा किया है, उसमें कितनी सच्चाई है तथा पुलिस और सेना इस बारे में क्या कहती है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें:  डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए

संजीव के एकबालिया बयान को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। जैसे, उल्फा (स्व) ने जो दावा किया है उसमें कितनी सच्चाई है। कारण मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा उल्फा (स्व) के प्रमुख परेश बरुवा को मुख्य धारा में लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। ऐसे समय में इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप के पीछे क्या उद्देश्य है।

इस तरह की बातें भी कही जा रही हैं कि उल्फा (स्व) इसके जरिए अपनी उपस्थिति दर्शाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में जब तक पुलिस की ओर से कुछ बयान सामने नहीं आते, तब तक इस बारे में पक्के तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis