spot_img

विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन करने गए उम्मीदवार के भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कपड़े फाडे़, जमकर कर दी पिटाई, टोपी, जूते छोड़ भागे सारे समर्थक

spot_img
- Advertisement -

यूपी के फर्रुखाबाद से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन करने आये सपा उम्मीदवार के भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कपड़े फाड़ दिए।

- Advertisement -

उनके साथ आये समर्थकों की जमकर पिटाई कर दी। हालात बिगड़ते देख सपा कार्यकर्ता टोपी व जूते छोड़ कर भाग गए। कलेक्ट्रेट गेट पर सपा कार्यकर्ताओं को भाजयुमो कार्यकर्ता पीटते रहे। पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

- Advertisement -

विधान परिषद चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन था। सपा उम्मीदवार हरीश यादव अपने समर्थकों के साथ जैसे ही कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे उसी समय उनके समर्थकों और भाजयुमो कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, आज नामांकन का आखिरी दिन मोहम्मदाबाद नगर पंचायत से सपा प्रत्याशी हरीश यादव सोमवार दोपहर अपना नामांकन करने कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं से उनका विवाद हो गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं, उन लोगों ने हरीश के कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिस कर्मियों ने उन्हें किसी तरह से बचाया। तब वह बिना चप्पल के ही नामांकन कक्ष में पहुंचे।

बताया जा रहा है कि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त भी विधान परिषद के भाजपा से उम्मीदवार हैं और वह भी अपना पर्चा भरने कलेक्ट्रेट आये थे। इसी दौरान सपा प्रत्याशी हरीश यादव भी पहुंच गए और जमकर बवाल हो गया।

कलेक्ट्रेट गेट पर मौजूद पुलिस के सामने भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सपा समर्थकों के साथ मार-पीट शुरू कर दी। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त भी विधान परिषद के भाजपा से उम्मीदवार हैं।

उस दौरान वह भी अपना पर्चा भरने आये थे। श्री प्रांशुदत्त की मौजूदगी देख पुलिस मूक दर्शक बन गई।भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सपाइयों को जमकर पीटा। उन्होंने सपा उम्मीदवार के कपड़े फाड़ दिए।

मौके की नजाकत भांप सपा कार्यकर्ता जूते और लाल टोपी छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सपा उम्मीदवार हरीश यादव को नामांकन कक्ष तक भेजा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion