spot_img

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष की दिनदहाड़ गोली मारकर हत्या, 4 अपराधियों ने ताबड़-तोड़ मारी 8 गोली, विरोध में लोगों का जमकर हंगामा

spot_img
- Advertisement -

झारखंड मुक्ति मोर्चा के लातेहार के बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष दिलशेर खान (33) की रविवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष की दिनदहाड़ गोली मारकर हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है, 4 अपराधियों ने ताबड़-तोड़ 8 गोली मार दी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वे बालूमाथ थाना क्षेत्र के कुसुमाही स्थित कोयला साइडिंग पर गए थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने उन्हें ताबड़-तोड़ सात से आठ गोलियां मार दी।

- Advertisement -

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दिलशेर खान को तत्काल लातेहार सदर अस्पताल ले आई, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष की दिनदहाड़ गोली मारकर हत्या, 4 अपराधियों ने ताबड़-तोड़ मारी 8 गोली, विरोध में लोगों का जमकर हंगामा घटना में पुलिस की निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और शव को बगैर पोस्टमार्टम बालूमाथ ले गए।

हालांकि, इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का पूरा प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद लातेहार उपायुक्त अबू इमरान भी सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में रांची-चतरा मार्ग पर जाम लगाकर आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी पर अड़े हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PMCH प्राचार्य की कुर्सी गई! ड्यूटी छोड़ निजी क्लीनिक में थे, मंत्री निशांत की छापेमारी में हुआ खुलासा, हटाया!

Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को स्वास्थ्य मंत्री की छापेमारी के बाद पद से हटा दिया गया है। उन पर ड्यूटी के समय निजी क्लिनिक मे#PMCHPatna,#BiharHealth,#PatnaNews

Darbhanga LNMU: मिथिला विश्वविद्यालय में अब BBA, BCA और MBA की पढ़ाई, छात्रों के लिए नई सौगात!

Bihar Education: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए कई नए कोर्स शुरू करने का ऐलान किया है, जिसमें BBA, BCA, MBA और इंटीग्रेटेड B.Ed शामिल हैं।#BiharEducation,#LNMU,#NewCourses

चौंक जाएंगे आप! दरभंगा के इस सरकारी स्कूल में बच्चे सीख रहे रोबोटिक्स-AI, खुद बना रहे ‘स्मार्ट गैजेट’

Bihar Robotics Education: हनुमाननगर के मोरो उच्च माध्यमिक विद्यालय में अब रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई शुरू हो गई है। नई शिक्षा नीति के तहत छात्र स्मार्ट प्रोजेक्ट बना रह#BiharEducation,#RoboticsInBihar,#AISchools

बड़ी खबर: भारत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी का एक्शन, जांच में दोषी बख्शे नहीं जाएंगे!

Bihar Encounter Case: भोजपुर में हुए भारत तिवारी एनकाउंटर मामले पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार बयान दिया है। उन्होंने उच्चस्तरीय न्यायिक जांच आयोग के गठन का आदेश दिया है और#BiharEncounterCase,#SamratChoudhary,#BhojpurNews