बिहार के पश्चिम चंपारण में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। शादी नहीं होने की वजह से निराश युवक ने लिया अजीबोगरीब फैसला। नेपाल में राज मिस्त्री का काम कर वापस घर लौट रहे साठी के काला बरवा निवासी इरफान शेख ने अपना नाजुक अंग काट लिया है। उसे गंभीर स्थिति में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
अपना प्राइवेट पार्ट काट लेने वाले युवक की मां का कहना है कि बेटे इरफान की शादी भी करनी थी, लेकिन पांच पांच बेटी होने और पक्का घर नहीं होने के कारण उसकी शादी नहीं कर पा रहे थे।
हालांकि कुछ लोगों का यह भी मानना है कि नेपाल में ही शायद उसके साथ कोई घटना घटी है इसलिए उसने ऐसा किया है। बहरहाल इरफान का इलाज चल रहा है और चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने की बात कही है। लेकिन, इस अजीबोगरीब घटना से लोग सकते में हैं।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रमोद तिवारी ने बताया कि इरफान शेख की चिकित्सा की जा रही है। उसकी स्थिति में पहले से सुधार हो रहा है। इरफान के पिता इंतजाब शेख ने बताया कि उनका बेटा नेपाल के खैरहवी में रहकर राज मिस्त्री का काम करता था। चार दिन पहले उसने फोन कर बताया कि वह वापस घर लौट रहा है। दूसरे दिन नेपाल पुलिस ने फोन कर सूचना दिया कि इरफान को नारायणी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसका नाजुक अंग कट कर अलग हो गया है।
BIG NEWS : बिहार विधानसभा के दौरान परिसर में मिलीं शराब की बोतलें, भड़के सीएम नीतीश, होगी जांच
परिजन नेपाल जा रहे थे तब तक रक्सौल में इरफान गंभीर स्थिति में परिजनों को मिल गया। परिजन उसे लेकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और उसे इरमजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। इरफान की मां ने बताया कि हमलोग कह रहे थे कि शादी कर देंगे। लेकिन पांच बेटी व पक्का घर नहीं होने के कारण शादी नहीं कर रहे थे। वहीं इरफान ने बताया कि दो व्यक्ति के कहने पर उसने ब्लेड खरीदा और अपने नाजुक अंग काटकर फेंक दिया।
बताया जा रहा है कि इरफान नेपाल के पोखरा में मजदुरी करने का काम करता था. दो दिन पहले अपने पिता इंतजार शेख को फोन कर बताया कि वह घर वापस लौट रहा है। लेकिन, एक दिन पहले उसके पिता को नेपाल पुलिस ने फोन कर जानकारी दी कि उसका बेटा घायल है।
बीरगंज के नारायणी अस्पताल में इलाजरत है। इसके बाद परिजन उसको लेने के लिए नेपाल के बीरगंज पहुंचे। पर परिजनो के पहुंचने से पहले ही इरफान अस्पताल से भाग चुका था। इसके बाद परिजन उसकी तलाश करने लगे। इसी बीच भारत नेपाल सीमा के पास इरफान मिल गया जिसे लेकर उसके पिता बेतिया पहुंचे और उसे जीएमसीएच में भर्ती कराया है।