spot_img

बिहार में रिश्ते शर्मसार: निकाह में गई सात वर्षीय बच्ची को खेत में ले जाकर पड़ोसी चाचा ने किया दुष्कर्म, हालत गंभीर, शरीर पर गहरे जख्म

spot_img
- Advertisement -

बिहार के बेगूसराय में एक सात साल की मासूम बच्ची से पड़ोसी चाचा ने दुष्कर्म कर सनसनी फैला दी। घटना एफसीआई सहायक थाना क्षेत्र के बीहट नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-29 की है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

गंभीर रूप से जख्मी बच्ची को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि शरीर पर गहरे जख्म हैं, लेकिन बच्ची की हालत खतरे से बाहर है।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी में जुट गई है। सदर डीएसपी अमित कुमार ने भी घटनास्थल पर जाकर मामले की छानबीन किया है।

मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया ने बताया
कि दुष्कर्म की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ तथा आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। परिजनों ने बताया कि सात वर्षीय मासूम अपने ठेला चालक पिता सहित अन्य परिजन और बच्चों के साथ एक निकाह समारोह में गई थी।

इसी दौरान ई-रिक्शा चलाने वाला पड़ोसी 18 वर्षीय चाचा बच्ची को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद बेहोश बच्ची को मरा हुआ समझकर वहां से फरार हो गया। कुछ देर बाद होश आने पर मासूम बच्ची खून से लथपथ कराहते हुए घर आई। इसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

मंगलवार को घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए तथा आक्रोशित लोगों ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग किया है। लेकिन आरोपी परिवार सहित घर छोड़कर फरार हो गया है तथा पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion