back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 30, 2026
होम News Nepathya Se देश के युवाओं को रोजगार देगा RSS, BPL मुक्त देश के साथ...

देश के युवाओं को रोजगार देगा RSS, BPL मुक्त देश के साथ 100% Employment का लक्ष्य

देश के युवाओं को रोजगार देगा RSS, BPL मुक्त देश के साथ 100% Employment का लक्ष्य
देश के युवाओं को रोजगार देगा RSS, BPL मुक्त देश के साथ 100% Employment का लक्ष्य

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अब युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध करवाने का काम करेगा। इसके लिए संघ ने स्वावलम्बी भारत अभियान शुरू किया है। इसका जिम्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने अनुषांगिक संगठन स्वदेशी जागरण मंच को सौंपा है।

 

इसके तहत स्वदेशी जागरण मंच, भाजपा, एबीवीपी, बीएमएस समेत 11 संगठन मिलकर योजना बनाने में जुटे हैं। वहीं,देश को बीपीएल मुक्त करने और 100 प्रतिशत रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

संघ ने मार्च 2022 में कर्णावती में संपन्न अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में भारत को स्वावलम्बी बनाने के लिए कार्यों के अवसर बढ़ाने से संबंधित प्रस्ताव पास किया है। इस प्रस्ताव को अमल में लाने के लिए स्वदेशी जागरण मंच अन्य संगठनों देश के युवाओं को रोजगार देगा RSS, BPL मुक्त देश के साथ 100% Employment का लक्ष्य के साथ मिलकर कार्ययोजना तैयार कर रहा है। स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय कुमार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के प्रचार प्रमुख नरेंद्र सिंह इस कार्य में जुटे हैं।

अवध प्रांत, काशी प्रांत और गोरक्ष प्रांत में स्वावलम्बी भारत अभियान की कार्यशाला हो चुकी है। देश का नौजवान आज काम की तलाश में भटक रहा है। उसे रोजगार संपन्न बनाना इस अभियान का उद्देश्य है। स्वावलम्बी भारत अभियान के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा और गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन कर रहे परिवारों को बाहर निकालने का काम किया जाएगा। जो युवा अपना स्वयं का रोजगार शुरू करना चाहते हैं उन्हें बैंक से लोन दिलवाने और प्रशिक्षण दिलाने का भी काम किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, स्वदेशी जागरण मंच संघ से जुड़े जन संगठनों और आर्थिक संगठनों समेत कुल 11 संगठनों को मिलाकर संयुक्त योजना बना रहा है। संघ ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता, मानवशक्ति की विपुलता और उद्यमकौशल के चलते भारत अपने कृषि और सेवा क्षेत्रों के माध्यम से अर्थव्यवस्था को उच्च स्तर पर ले जाने की क्षमता रखता है। इसलिए स्वदेशी मॉडल के आधार पर मानव केंद्रित, पर्यावरण के अनुकूल, ग्रामीण अर्थव्यवथा, सूक्ष्म उद्योग, लघु उद्योग और कृषि आधारित उद्योगों का विकास होना चाहिए। इसमें महिलाओं की भी भागीदारी होनी चाहिए।

युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से स्वावलम्बी बनाने के लिए स्वदेशी जागरण मंच प्रांत स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन कर रहा है। इन कार्यशालाओं में स्वदेशी जागरण मंच के अलावा भाजपा, विश्व हिन्दू पषिद (विहिप), अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), वनवासी कल्याण आश्रम, लघु उद्योग भारती, भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस),

किसान संघ, सहकार भारती, ग्राहक पंचायत और सेवा भारती के प्रांत स्तर के पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। स्वावलम्बी भारत अभियान के माध्यम से संघ ने देश को बीपीएल मुक्त करने तथा 100 प्रतिशत रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य लिया है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए संघ देश में स्वरोजगार, स्टार्टअप इंडिया, एफपीओ, प्राकृतिक खेती, देशी गौसंवर्धन, क्लस्टर डेवलपमेंट एवं परिवार आधारित उद्योगों का विकास करेगा।

संघ ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि युवाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहन देना चाहिए, ताकि वे केवल नौकरी पाने की मानसिकता से बाहर आ सकें। इसी प्रकार की उद्यमशीलता की भावना को महिलाओं, ग्रामीणों, दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में भी बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

रोजगार के अवसर बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए संघ का आर्थिक मॉडल अपनाना होगा संघ ने कहा है कि समाज में ‘स्वदेशी और स्वावलम्बन’ की भावना उत्पन्न करने के प्रयासों से उपर्युक्त पहलों को प्रोत्साहन मिलेगा। शिक्षाविद्, उद्योग जगत के पुरोधा, सामाजिक नेतृत्व, समाज संगठन तथा विविध संस्थान इस दिशा में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।

इससे पहले इसी मार्च में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने कर्णावती के अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की में देश में एक ऐसा आर्थिक मॉडल विकसित करने के लिए आग्रह किया था जिसके अंतर्गत मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ-साथ रोजगार के अधिक अवसर निर्मित हो सके।

इससे कुटीर एवं लघु उद्योगों का ग्रामीण इलाकों में विस्तार किया जा सके। संघ के ये स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर अर्थतंत्र के ये विचार, दर्शन, कार्यक्रम एवं इतिहास प्रारंभ से ही सशक्त एवं सुदृढ़ राष्ट्र-निर्माण का आधार रहे हैं। संघ का भारत की आजादी एवं इसके नवनिर्माण में अभूतपूर्व योगदान रहा है और अब भारत को समग्र दृष्टि से विकसित करने के लिए संघ प्रयासरत है, जो एक सुखद आश्चर्य का विषय है, जिस पर समग्र राष्ट्र को बिना किसी आग्रह, पूर्वाग्रह एवं दुराग्रह के आगे बढ़ना चाहिए।

संघ का स्पष्ट मतव्य है कि मानव केंद्रित, पर्यावरण के अनुकूल, श्रम प्रधान तथा विकेंद्रीकरण एवं लाभांश का न्यायसंगत वितरण करने वाले भारतीय आर्थिक मॉडल को विकसित किया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, सूक्ष्म उद्योग, लघु उद्योग और कृषि आधारित उद्योगों को विकसित करते हुए भारत की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाया जा सके।

ग्रामीण रोजगार, असंगठित क्षेत्र एवं महिलाओं के रोजगार और अर्थव्यवस्था में उनकी समग्र भागीदारी जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देना संघ के इस आर्थिक सोच का उद्देश्य है। संघ चाहता है कि देश की सामाजिक परिस्थितियों के अनुरूप नई तकनीकी तथा कौशल विकास को अंगीकार करके आर्थिक क्षेत्र में नए उजाले किए जाए।

संघ का नया आर्थिक मॉडल माध्यम है एक सशक्त भारत के निर्माण को प्रभावी प्रस्तुति देने का। यह एक दस्तक है, एक आह्वान है जिससे न केवल सशक्त भारत का निर्माण होगा, बल्कि इस अनूठे काम में लगे संघ और उसके आर्थिक मॉडल से भारत के असंख्य युवाओं की आर्थिक समस्याओं एवं बेरोजगारी की समस्या से मुक्ति मिल सकेगी।

बदलती आर्थिक तथा तकनीकी परिदृश्य की वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए भी हम सभी को मिलकर सामाजिक स्तर पर नवोन्मेषी पद्धतियां ढूंढ़ने की आवश्यकता है। उभरती डिजिटल अर्थव्यवस्था एवं निर्यात की संभावनाओं से उत्पन्न रोजगार और उद्यमिता के अवसरों का गहन अन्वेषण भी किया जाना चाहिए। इन्हीं सब जरूरतों को ध्यान में रखते हुए संघ ने नये आर्थिक मॉडल पर गहन चिन्तन-मंथन किया है।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
Darbhanga Election Result दरभंगा में 60 घंटे बाद आया बड़ा फैसला! RJD के अनिल झा ने NDA सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया, जानें पूरे आंकड़े ● Darbhanga News अंडर-17 बालक वर्ग में ऐतिहासिक जीत ! मधेपुरा में दरभंगा के लाल आदित्य आनंद ने जीता GOLD🥇, बिहार टेबल टेनिस में लहराया परचम! ● चुनावी जंग के बाद जीतते ही अनिल झा ने किया कुछ ऐसा, देखकर हर कोई रह गया हैरान! वीडियो वायरल ● मोतिहारी में शिक्षक की घिनौनी करतूत: नाबालिग छात्रा को नेपाल ले जाने की कोशिश, फिर जो हुआ... ● Bhagalpur News : 2.49 करोड़ मंजूर, फिर भी नगर पंचायत 'बेघर'! डेढ़ साल से अटका भवन ● Samastipur Railway News रेलवे पेंशनरों की झंझट खत्म! नवंबर में घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण-पत्र |दरभंगा समेत नरकटियागंज, मोतिहारी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, स्टेशनों पर लगेंगे शिविर ● Darbhanga News पलभर में राख हुआ आशियाना! दरभंगा में भीषण आग से लाखों का नुकसान, महिला झुलसी -मवेशी की मौत ● भागलपुर के इस गांव में बदल रही तस्वीर! सामुदायिक भवन से ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा सहारा, जानिए क्या और क्यों है यह भवन खास? ● बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर: RJD को मिलीं 2 सीटें, NDA को लगा झटका, जन सुराज ने भी दिखाया दम! ● Bihar JDU Conflict | जदयू की रार: अनंत सिंह के पर क्यों कतरे, ललन सिंह-संजय झा पर चुप्पी क्यों? | पढ़िए -बात निकली है दूर तलक जाएगी ! ● भागलपुर सन्हौला के स्कूलों में दिवाली से पहले होगा रंग-रोगन! लेकिन 5 महीने से बकाया है मिड-डे मील का पैसा, शिक्षक परेशान ● दरभंगा स्नातक सीट पर 3 दिनों तक चले ऐतिहासिक मतगणना के बाद.... RJD की बड़ी जीत! अनिल कुमार झा ने NDA के सर्वेश कुमार को हराया ● Bihar Prince Kumar झालमुरी बेचने वाले का बेटा बना इंटरनेशनल खिलाड़ी! बिहार के प्रिंस ने पेनकैक सिलाट टीम में मचाई धूम ● भागलपुर में अर्णब का कहर! दिन में ही छा गया घना अंधेरा, मौसम ने ली अचानक करवट, देखें तस्वीरें ● सुल्तानगंज में अब DSP का राज! 6 थानों की कमान संभालेंगे नए अधिकारी, क्या सुधरेगी कानून व्यवस्था? ● Bhagalpur News किताबों का बस्ता लेकर मौत से जूझने निकलते हैं नौनिहाल! तेज रफ्तार गाड़ियों से बचें तो गंगा में समाने का खतरा ● CM सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव की कुर्सी पर कौन? बिहार लौटेंगे तेज-तर्रार IAS संजय कुमार सिंह! ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा एक्शन: हत्या, अपहरण, जानलेवा हमले के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब क्या होगा? ● Lalu Prasad IRCTC Scam : लालू प्रसाद पर लटकी तलवार हटी? दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब ● बिहार MLC चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर: 30 साल के दिग्गज हारे, अब सदन में दिखेंगे दो सगे भाई! ● Darbhanga Election Result दरभंगा में 60 घंटे बाद आया बड़ा फैसला! RJD के अनिल झा ने NDA सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया, जानें पूरे आंकड़े ● Darbhanga News अंडर-17 बालक वर्ग में ऐतिहासिक जीत ! मधेपुरा में दरभंगा के लाल आदित्य आनंद ने जीता GOLD🥇, बिहार टेबल टेनिस में लहराया परचम! ● चुनावी जंग के बाद जीतते ही अनिल झा ने किया कुछ ऐसा, देखकर हर कोई रह गया हैरान! वीडियो वायरल ● मोतिहारी में शिक्षक की घिनौनी करतूत: नाबालिग छात्रा को नेपाल ले जाने की कोशिश, फिर जो हुआ... ● Bhagalpur News : 2.49 करोड़ मंजूर, फिर भी नगर पंचायत 'बेघर'! डेढ़ साल से अटका भवन ● Samastipur Railway News रेलवे पेंशनरों की झंझट खत्म! नवंबर में घर बैठे जमा करें जीवन प्रमाण-पत्र |दरभंगा समेत नरकटियागंज, मोतिहारी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, स्टेशनों पर लगेंगे शिविर ● Darbhanga News पलभर में राख हुआ आशियाना! दरभंगा में भीषण आग से लाखों का नुकसान, महिला झुलसी -मवेशी की मौत ● भागलपुर के इस गांव में बदल रही तस्वीर! सामुदायिक भवन से ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा सहारा, जानिए क्या और क्यों है यह भवन खास? ● बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर: RJD को मिलीं 2 सीटें, NDA को लगा झटका, जन सुराज ने भी दिखाया दम! ● Bihar JDU Conflict | जदयू की रार: अनंत सिंह के पर क्यों कतरे, ललन सिंह-संजय झा पर चुप्पी क्यों? | पढ़िए -बात निकली है दूर तलक जाएगी ! ● भागलपुर सन्हौला के स्कूलों में दिवाली से पहले होगा रंग-रोगन! लेकिन 5 महीने से बकाया है मिड-डे मील का पैसा, शिक्षक परेशान ● दरभंगा स्नातक सीट पर 3 दिनों तक चले ऐतिहासिक मतगणना के बाद.... RJD की बड़ी जीत! अनिल कुमार झा ने NDA के सर्वेश कुमार को हराया ● Bihar Prince Kumar झालमुरी बेचने वाले का बेटा बना इंटरनेशनल खिलाड़ी! बिहार के प्रिंस ने पेनकैक सिलाट टीम में मचाई धूम ● भागलपुर में अर्णब का कहर! दिन में ही छा गया घना अंधेरा, मौसम ने ली अचानक करवट, देखें तस्वीरें ● सुल्तानगंज में अब DSP का राज! 6 थानों की कमान संभालेंगे नए अधिकारी, क्या सुधरेगी कानून व्यवस्था? ● Bhagalpur News किताबों का बस्ता लेकर मौत से जूझने निकलते हैं नौनिहाल! तेज रफ्तार गाड़ियों से बचें तो गंगा में समाने का खतरा ● CM सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव की कुर्सी पर कौन? बिहार लौटेंगे तेज-तर्रार IAS संजय कुमार सिंह! ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा एक्शन: हत्या, अपहरण, जानलेवा हमले के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब क्या होगा? ● Lalu Prasad IRCTC Scam : लालू प्रसाद पर लटकी तलवार हटी? दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब ● बिहार MLC चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर: 30 साल के दिग्गज हारे, अब सदन में दिखेंगे दो सगे भाई! ●