यूपी विधानसभा चुनाव में अब ये तय हो चुका है कि बिहार में BJP की सहयोगी जेडीयू अपने दम कर ताल ठोकेगी। यानि यूपी चुनाव में योगी (Split in NDA on the pretext of UP assembly elections) और नीतीश दोनों ही अलग-अलग धुरियों पर दिखेंगे।
कुल मिलाकर यूं समझ लीजिए कि नीतीश के साथ बिहार में सरकार चला रही बीजेपी ने यूपी में जेडीयू को अकेले छोड़ दिया है। यूपी में बीजेपी के खिलाफ जेडीयू चुनाव लड़ेगी। यानी, एनडीए में दो फाड़ हो चुका है। बिहार एनडीए का कलेश अब यूपी चुनाव के बाद और खुलकर मुखर होगा।
अगर, बीजेपी हार गई तो ठीकरा फूटेगा नीतीश कुमार पर कारण, मामला ठीक वैसा ही है जैसा बिहार विधानसभा में चिराग पासवान की एंट्री के बाद जो हाल दिखा। वहीं, नीतीश कुमार की जदयू के साथ भी हो सकता है। वैसी स्थिति में, नीतीश कुमार अलग भूमिका में होंगे। नीतीश कुमार की जदयू की एक मजबूरी भी है। राष्ट्रीय दल की भूमिका चाहिए तो चुनाव तो लड़ना ही पड़ेगा सो, पढ़िए पूरी खबर
यूपी में नहीं दिखेगी योगी-नीतीश की जोड़ी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों नीतीश कुमार और योगी आदित्यनाथ की जोड़ी एक साथ प्रचार करती नहीं दिखेगी। अब जेडीयू अपने बूते यूपी में चुनाव लड़ेगी। जेडीयू के यूपी प्रभारी केसी त्यागी ने कहा पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार में बिहार मॉडल पर ही प्रचार किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जहां बीजेपी पूरी ताकत लगा रही है। वहीं, बिहार में सहयोगी जदयू का बीजेपी से कोशिशों के बावजूद तालमेल नहीं हो सका। उत्तर प्रदेश चुनाव के कारण जदयू और बीजेपी के बीच घमासान (Controversy in jdu and bjp over UP election 2022 ) मचा है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि, जेडीयू 51 सीटों पर उम्मीदवार तय करेगा। जेडीयू ने अब यूपी के दंगल में किस्मत आजमाने के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
यूपी की 26 सीटों के लिए पहली सूची तैयार कर ली गई है। अब माना जा रहा कि बिहार में चल रहे सियासी घटनाक्रम के कारण बीजेपी और जेडीयू के बीच दूरी बढ़ रही है। हालांकि इसपर दोनों पार्टियां खुलकर बोलने से बच रही हैं। इधर, जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) आज पहली सूची जारी करने जा रहे हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा,
उत्तर प्रदेश में चुनाव हो रहा है और तीन चार महीने पहले आरसीपी सिंह ने कहा था कि उनकी अमित शाह (Amit Shah), जेपी नड्डा (JP Nadda) और धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के साथ बात हुई है। उन लोगों ने बताया कि बीजेपी-जेडीयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती है। हमलोगों ने भरोसा करके लंबे समय तक इंतजार किया, लेकिन बीजेपी की तरफ से शुक्रवार की शाम तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया।
जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तरप्रदेश में एनडीए की साथी अपना दल और निषाद पार्टी है, इसलिए आज जेडीयू की ओर 26 सीटों की सूची जारी की जा रही है। ये पहली सूची है। आज हम उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं कर रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि कई सीटों पर एक से ज्यादा उम्मीदवार हैं।
दो तीन दिनों में उम्मीदवारों का ऐलान भी हो जाएगा। ललन सिंह ने कहा कि हमने अरुणाचल में बीजेपी से अलग 15 उम्मीदवार खड़े किए थे और उनमें से सात उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी. बीजेपी ने यहां तक भी नहीं कहा कि जेडीयू से बात चल रही है।
जदयू नेता केसी त्यागी ने साफ कर दिया है कि पार्टी यूपी चुनाव में अकेले उतरेगी। लेकिन, कितनी सीटों पर चुनाव लडे़गा, इस पर अभी फैसला लेना बाकी है। फिलहाल पार्टी ने 51 उम्मीदवारों की सूची तैयार की है। 26 सीटों की पहली सूची जारी हो गई है। BJP के साथ समझौते का कोई संदेश नहीं आया। इसलिए बैठक बुलाकर पहली सूची पर निर्णय लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इसे जारी किया गया है।

















