spot_img

दिसंबर के आखिर तक तेजी से फैलेगा ओमिक्रॉन का संक्रमण, दुबई से बिहार पहुंचे दो लोग कोरोना पॉजिटिव, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

णितीय माडल सूत्र के आधार पर कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर के बारे में सटीक भविष्यवाणी कर चुके भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर (predicted by scientist at IIT Kanpur) के वैज्ञानिक प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल ने कोरोना की तीसरी लहर के (Omicron infection will spread rapidly by the end of December) साल के अंत तक प्रभाव दिखाने की चेतावनी दी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

उन्होंने कहा है कि  जनवरी के अंतिम सप्ताह तक कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन शवाब पर होने की संभावना है।ओमिक्रॉन वायरस से अब तक सर्वाधिक प्रभावित दक्षिण अफ्रीका में पाए गए मामलों में शोध के आधार पर प्रो.अग्रवाल ने निकर्ष निकाला है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के रूप में कोरोना की तीसरी लहर दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक तेजी से अपना असर दिखाना शुरू कर देगी।

- Advertisement -

जनवरी के अंतिम सप्ताह और फरवरी के पहले सप्ताह के बीच देश में वायरस के मामले पीक पर होंगे और इस दौरान हर रोज एक से डेढ़ लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।

इधर, दुबई से दस दिन पूर्व पटना आए चार लोगों में से दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले दस दिनों से चारों लोग पटना में ही रह रहे थे और इस दौरान ये लोग कई लोगों के संपर्क में भी थे। दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गयी है। आनन-फानन में ओमिक्रॉन की जांच के लिए सैंपल भेजा गया।

पटना की सिविल सर्जन डॉ. विभाग कुमारी ने दुबई से लौटे दो यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि करने के साथ कहा है कि अब कंफर्मेशन जांच कराई जा रही है। पटना के जिन दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, वह 10 दिन पहले दुबई से पटना आए हैं। बताया गया है कि 10 दिन से जांच करने और उन्हें ट्रेस करने का काम किया जा रहा है। दोनों का पता लगाने के बाद जब जांच के लिए नमूना भेजा गया तो रिपोर्ट चौंकाने वाली आई है। दोनों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार कुल चार लोग एक साथ दुबई से पटना आए हैं। इसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव और दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस कारण कोरोना के कंफर्मेशन के लिए विशेष जांच कराई जा रही है। साथ ही कोरोना के नए स्ट्रेन के खतरे को देखते हुए जीनोम सीक्वेंसिंग की तैयारी चल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C...

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 28 जून के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट ज#BiharWeather,#MonsoonBihar,#WeatherAlert

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate