spot_img

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना देश भर में शुरु, अगले एक जून से होगा हर हिस्से में प्रभावी

spot_img
- Advertisement -

नई दिल्ली, देशज न्यूज। केंद्रीय खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने शुक्रवार को यहां ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगले वर्ष एक जून से यह योजना पूरे देश में लागू हो जाएगी।पासवान ने ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना के पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गुजरात, महाराष्ट्र के बीच कार्ड पोर्टेबिलिटी की सुविधा का विधिवत ऑनलाइन उद्घाटन किया और विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए योजना संचालन की समीक्षा भी की। इस अवसर पर संवादददाताओं से बातचीत में कहा कि वर्ष 2020 में एक जून से किसी भी राज्य का व्यक्ति किसी भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान से राशन ले सकता है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि आज से महाराष्ट्र और गुजरात तथा आन्ध्र प्रदेश एवं तेलंगाना के लाभार्थी इन दोनों राज्यों के किसी भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान से राशन ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से सबसे अधिक फायदा उन मजदूरों को होगा जो मजदूरी के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं। पासवान ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, राजस्थान, त्रिपुरा और केरल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत है और सबसे पहले इन राज्यों को आपस में जोड़ा जाएगा। पूरे देश में 4.25 लाख सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकाने हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले वर्ष जनवरी तक हर हालत में सभी अनाज डिपो को ऑन लाइन कर दिया जाएगा।वन नेशन वन राशन कार्ड योजना देश भर में शुरु, अगले एक जून से होगा हर हिस्से में प्रभावी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime News: हैरान कर देगा पटना का सैलून संचालक मर्डर केस! पढ़िए – बेवफा पत्नी की ‘ देर रात वाली आशिक़ी...

पटना के गोपालपुर में सैलून संचालक पिंटू शर्मा हत्याकांड का खुलासा। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश सामने आई। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध।#PatnaCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Darbhanga Boat Rescue News: कोसी नदी में नाव पलटी, ‘अब नहीं बचेंगे’ के शोर में रवींद्र बने देवदूत! जानिए

दरभंगा के गौड़ाबौराम में कोसी नदी में नाव पलटने से मचे हड़कंप के बीच, आपदा मित्र रवींद्र यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर सात लोगों को बचाया। प्रशासन उनके इस सा#DarbhangaNews,#BoatAccident,#AapdaMitra

Darbhanga University News: दरभंगा के दोनों विश्वविद्यालयों में चौंकाने वाला खुलासा: 6 सत्र की देरी से छात्रों का भविष्य दांव पर! जानिए इनसाइड रिपोर्ट

दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में छह सत्रों और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एक सत्र की देरी से हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में है। युव#DarbhangaNews,#BiharEducation,#UniversitySessionDelay

Patna Transgender News: पटना में ट्रांसजेंडर समुदाय को मिला सम्मान, ‘सितारा’ योजना बनेगी सहारा!

पटना में ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों और उनके कल्याण पर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और 'कोलकाता रिश्ता' ने एक ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया। 'सितारा' यो#PatnaTransgender,#BiharNews,#TransgenderRights