spot_img

पाक के मंत्री का ऐलान,अब बहाल नहीं होने देंगे ट्रेन सेवा, समझौता एक्सप्रेस लौटी अटारी बॉर्डर

spot_img
- Advertisement -
इस्लामाबाद, देशज न्यूज।  जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान लगातार एक के बाद एक बेतुके फैसले ले रहा है। भारत के साथ व्यापारिक और कूटनीतिक संबंध खत्म करने के बाद अब पाकिस्तान के रेल मंत्रालय ने समझौता एक्सप्रेस को स्थाई तौर पर बंद करने का ऐलान किया है। इसी के चलते गुरुवार को पाकिस्तान ने ट्रेन को वाघा बॉर्डर पर ही छोड़ दिया और अपने ड्राइवर और गार्ड को भारत भेजने से इनकार कर दिया। इसके बाद भारत से गया इंजन समझौता एक्सप्रेस में जोड़ा गया और ट्रेन को अटारी बॉर्डर पर लाया गया।
सप्ताह में दो दिन चलने वाली ट्रेन को लेकर हुए करार के मुताबिक पाकिस्तान को आज भी समझौता एक्सप्रेस भारत लेकर आना था लेकिन जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से बौखलाए पाकिस्तान ने अचानक ट्रेन सेवा रोक देने का ऐलान कर दिया। अचानक लिए गए इस फैसले के चलते सैकड़ों लोग भारत और पाकिस्तान में फंस गए हैं। करीब 70 यात्री पाकिस्तान जाने के लिए सरहद पर इंतज़ार करते रहे, लेकिन उन्हें पाकिस्तान कैसे पहुंचाया जाए, इसे लेकर कोई फैसला नहीं लिया जा सका। पाकिस्तान ने इस फैसले के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है, जबकि भारत ने पाकिस्तान की इस आशंका को सिरे से खारिज कर दिया है। इसके बाद उत्तर रेलवे ने समझौता एक्सप्रेस को बाघा से अटारी लाने के लिए ड्राइवर और गार्ड को भेजा। भारत से गया इंजन समझौता एक्सप्रेस में जोड़ा गया। इस तरह पाकिस्तान के अड़ंगे के बाद भारतीय इंजन के साथ समझौता एक्सप्रेस अटारी सीमा पर लौटी।पाक के मंत्री का ऐलान,अब बहाल नहीं होने देंगे ट्रेन सेवा, समझौता एक्सप्रेस लौटी अटारी बॉर्डर
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Crime News: हैरान कर देगा पटना का सैलून संचालक मर्डर केस! पढ़िए – बेवफा पत्नी की ‘ देर रात वाली आशिक़ी...

पटना के गोपालपुर में सैलून संचालक पिंटू शर्मा हत्याकांड का खुलासा। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश सामने आई। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध।#PatnaCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Darbhanga Boat Rescue News: कोसी नदी में नाव पलटी, ‘अब नहीं बचेंगे’ के शोर में रवींद्र बने देवदूत! जानिए

दरभंगा के गौड़ाबौराम में कोसी नदी में नाव पलटने से मचे हड़कंप के बीच, आपदा मित्र रवींद्र यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर सात लोगों को बचाया। प्रशासन उनके इस सा#DarbhangaNews,#BoatAccident,#AapdaMitra

Darbhanga University News: दरभंगा के दोनों विश्वविद्यालयों में चौंकाने वाला खुलासा: 6 सत्र की देरी से छात्रों का भविष्य दांव पर! जानिए इनसाइड रिपोर्ट

दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में छह सत्रों और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एक सत्र की देरी से हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में है। युव#DarbhangaNews,#BiharEducation,#UniversitySessionDelay

Patna Transgender News: पटना में ट्रांसजेंडर समुदाय को मिला सम्मान, ‘सितारा’ योजना बनेगी सहारा!

पटना में ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों और उनके कल्याण पर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और 'कोलकाता रिश्ता' ने एक ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया। 'सितारा' यो#PatnaTransgender,#BiharNews,#TransgenderRights