spot_img

PATNA पुलिस कर रही थी वाहनों की जांच, बाइक की डिक्की से 5 लाख के आभूषण के साथ 2 धराए

spot_img
- Advertisement -

पिछले पंद्रह दिनों के अंदर पटना में सोना लूट की दो बड़ी घटनाओं के बाद पटना पुलिस वाहन जांच अभियान चला रखा है। रुपसपुर थाना में अपराधियों ने थाने से महज कुछ दूरी पर स्थित एक ज्वेलरी दुकान को लूट लिया था। इसके कुछ ही दिन के बाद अपराधियों ने 21 जून को आशियाना-दीघा रोड स्थित पंचवटी रत्नालय में 5 करोड़ के जेवरात और तेरह लाख नकद लूट फरार हो गए थे। घटना के बाद से पुलिस लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और राजधानी में चेकिंग अभियान चला रही है।

पटना, देशज टाइम्स PATNA NEWS । फुलवारी शरीफ में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पांच लाख रुपये के आभूषण और 10 हजार रुपये जब्त किए हैं। मौके से पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दरअसल, बुधवार को फुलवारी शरीफ में पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी।

- Advertisement -

इसी क्रम में पुलिस ने एक मोटरसाइकिल की डिक्की से पांच लाख रुपए के आभूषण और 10 हजार रुपये नकद बरामद किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक को हिरासत में ले लिया है। दोनों युवक (सलमान हुसैन और मिर्जा हुसैन) ओडिशा के रहने वाले हैं। दोनों के पास मोटरसाइकिल के कागजात भी नहीं थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर यह जानने में जुटी है कि इनके पास से ये आभूषण कहां से आए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dainik Rashifal News: आज का राशिफल – जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान!

आज के दैनिक राशिफल में जानें कि ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और संबंधों पर ग्रहों का क्या है प्रभाव, किन राशि#DainikRashifal,#HoroscopeToday,#AstrologyNews

Patna Crime News: हैरान कर देगा पटना का सैलून संचालक मर्डर केस! पढ़िए – बेवफा पत्नी की ‘ देर रात वाली आशिक़ी...

पटना के गोपालपुर में सैलून संचालक पिंटू शर्मा हत्याकांड का खुलासा। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश सामने आई। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध।#PatnaCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Darbhanga Boat Rescue News: कोसी नदी में नाव पलटी, ‘अब नहीं बचेंगे’ के शोर में रवींद्र बने देवदूत! जानिए

दरभंगा के गौड़ाबौराम में कोसी नदी में नाव पलटने से मचे हड़कंप के बीच, आपदा मित्र रवींद्र यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर सात लोगों को बचाया। प्रशासन उनके इस सा#DarbhangaNews,#BoatAccident,#AapdaMitra

Darbhanga University News: दरभंगा के दोनों विश्वविद्यालयों में चौंकाने वाला खुलासा: 6 सत्र की देरी से छात्रों का भविष्य दांव पर! जानिए इनसाइड रिपोर्ट

दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में छह सत्रों और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एक सत्र की देरी से हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में है। युव#DarbhangaNews,#BiharEducation,#UniversitySessionDelay