spot_img

Cricket One Day Matchशुरू होने से ठीक ऐन पहले बड़ा झटका, पाकिस्तान में खेलने से न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का इनकार, मैच से ठीक पहले रद किया दौरा तो भड़के पाक क्रिकेटर

spot_img
- Advertisement -

यूएई और ओमान में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों की खातिर पाकिस्तान में लिमिटेड ओवर सीरीज खेलने आई न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने वर्तमान दौरा रद कर दिया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

समस्या तब शुरू हुई जब लिमिटेड ओवरों की सीरीज का पहला वनडे रावलपिंडी स्टेडियम में शुक्रवार को समय पर शुरू नहीं हुआ और दोनों टीमें होटल के अपने कमरों में ही रहीं। इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने बयान जारी करके कहा कि उन्हें जो सलाह मिल रही थी उसे देखते हुए दौरा जारी रखना संभव नहीं है।

आज न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत होनी थी, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते न्यूजीलैंड ने खेलने से इनकार कर दिया। कीवी टीम पूरे 18 साल पाकिस्तान का दौरा कर रही थी। इस घटना के बाद अब भविष्य में पाक का दौरा करने वाली टीमों के मन में भी डर का माहौल बन सकता है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी तरफ से कहा कि न्यूजीलैंड ने दौरा रद्द करने का एकतरफा फैसला किया। कीवी टीम के इस कदम से पूरा पाकिस्तान देश निराश है और उनके बाबर आजम, शोएब अख्तर और मोहम्मद हफीज जैसे बड़े खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर निराशा और गुस्सा जाहिर किया है।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे और पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी थी। न्यूजीलैंड के इस दौरे में वनडे सीरीज के मुकाबले रावलपिंडी और टी-20 सीरीज के मुकाबले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होने थे।

दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे में जब 20 मिनट का वक्त रह गया था, तब वहां उपद्रव की खबर आई सामने आई। इसके बाद खिलाड़ियों को स्टेडियम पहुंचने के बजाए होटल के कमरों में ही रहने की हिदायत दी गई। इसके अलावा क्रिकेट फैन्स को भी स्टेडियम में एंट्री नहीं करने दी गई।

पीसीबी ने अपने बयान में कहा, ‘पाक क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान सरकार सभी मेहमान टीमों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करती है। हमने न्यूजीलैंड क्रिकेट को भी इसका आश्वासन दिया था।’ उसने कहा, ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत स्तर पर न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री से बात की और उन्हें बताया कि हमारे पास दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खुफिया प्रणाली है और मेहमान टीम के लिए किसी भी तरह का कोई सुरक्षा खतरा नहीं है।’

पीसीबी ने कहा कि न्यूजीलैंड टीम के साथ आए सुरक्षा अधिकारी भी यहां की सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट थे। बयान में कहा गया है, ‘पीसीबी मैचों के आयोजन जारी रखने के लिए तैयार है। पाकिस्तान और दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी आखिरी क्षणों में सीरीज रद्द किए जाने से निराश होंगे।’ इस दौरे में तीन वनडे और पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले जाने थे।

इस दौरे के रद होने के बाद अब जल्दी ही कीवी खिलाड़ियों को पाकिस्तान से वापस बुलाने के इंतजाम किए जाएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ एग्जीक्यूटिव डेविड वाइट ने कहा कि हमें अपनी सरकार से जो सलाह मिली है, उसके बाद दौरा जारी रखना संभव नहीं था।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इससे पीसीबी को झटका लगा होगा, जो कि एक शानदार मेजबान है, लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है और हम मानते हैं कि हमारे पास यही एक ऑप्शन बचा था।‘

पीसीबी ने अपने बयान में कहा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान सरकार सभी मेहमान टीमों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करती है। हमने न्यूजीलैंड क्रिकेट को भी इसका आश्वासन दिया था।’ उसने कहा, ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत स्तर पर न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री से बात की और उन्हें बताया कि हमारे पास दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खुफिया प्रणाली है और मेहमान टीम के लिए किसी भी तरह का कोई सुरक्षा खतरा नहीं है।’ पीसीबी ने कहा कि न्यूजीलैंड टीम के साथ आए सुरक्षा अधिकारी भी यहां की सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा मौका! 6 जुलाई तक है आवेदन की आखिरी तारीख, चूक न जाएं

Bihar Temple Jobs: बिहार के प्रसिद्ध श्यामा मंदिर में नौकरी पाने का शानदार मौका! न्यास समिति ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई तक बढ़ा दी है।#BiharJobs,#ShyamaMandir,#JobVacancy

दरभंगा कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार! 13 साल की बच्ची की हत्या मामले में वरीय अधिकारी को 90 दिन का अल्टीमेटम

Bihar Court Order: दरभंगा के बेनीपुर कोर्ट ने 13 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस की 'तथ्य की भूल' वाली रिपोर्ट खारिज कर दी। कोर्ट ने पुलिस की 'बहरा कर देने वाली चुप्पी#BiharCourtOrder,#DarbhangaJustice,#PoliceAccountability

PMCH प्राचार्य की कुर्सी गई! ड्यूटी छोड़ निजी क्लीनिक में थे, मंत्री निशांत की छापेमारी में हुआ खुलासा, हटाया!

Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को स्वास्थ्य मंत्री की छापेमारी के बाद पद से हटा दिया गया है। उन पर ड्यूटी के समय निजी क्लिनिक मे#PMCHPatna,#BiharHealth,#PatnaNews

Darbhanga LNMU: मिथिला विश्वविद्यालय में अब BBA, BCA और MBA की पढ़ाई, छात्रों के लिए नई सौगात!

Bihar Education: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए कई नए कोर्स शुरू करने का ऐलान किया है, जिसमें BBA, BCA, MBA और इंटीग्रेटेड B.Ed शामिल हैं।#BiharEducation,#LNMU,#NewCourses