मई,7,2024
spot_img

मॉरीशस के कलाकार हिंदी में करेंगे अब रामलीला, सिखाने व मंचन को पहुंची अयोध्या की टीम

spot_img
spot_img
spot_img
अयोध्या, देशज न्यूज। अयोध्या की 15 सदस्यीय टीम 20 अगस्त को मॉरीशस में रामलीला का मंचन करेगी। साथ ही यह टीम मॉरीशस के कलाकारों को हिंदी में रामलीला मंचन के गुण भी सिखाएगी। मॉरीशस जाने वाले टीम में मूलरूप से अयोध्या के कलाकार शामिल हैं जो कि राम नगरी की शैली में ही प्रभु श्रीराम के विविध प्रसंगों का मंचन करेंगे। कलाकारों की यह यात्रा मॉरीशस वासियों को राम नगरी से जोड़ने में सहायक साबित होगी। रामलीला दल में शामिल कलाकार वहां राम जन्म, राम विवाह, धनुष यज्ञ, राज्याभिषेक, वन गमन, सीता हरण, रावण वध जैसे प्रसंगों का मंचन करेंगे। भगवान राम विश्व के कई देशों में आस्था के साथ सांस्कृतिक चेतना के भी महान दूत माने जाते हैं। भारत का विश्व के देशों से सांस्कृतिक आदान-प्रदान तेजी से बढ़ रहा है, जो सुखद है।

यह भी पढ़ें:  Cash-for-votes in Madhubani: लोकतंत्र शर्मसार | Voter को प्रलोभन देते BJP नेता सत्यनारायण अग्रवाल समेत 2 गिरफ्तार। Madhepur Police का Big Action
अयोध्या शोध संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी रामतीर्थ ने बताया कि अयोध्या की रामलीला टीम 20 अगस्त को मॉरीशस के लिए रवाना होगी। 22 अगस्त से वहां रामलीला का मंचन होगा। इतना ही नहीं यह दल वहां के कलाकारों को हिंदी में रामलीला मंचन का भी प्रशिक्षण देगा। आधुनिक शोध के अनुसार विश्व में लगभग 70 देशों में रामकथा की व्यापकता है, तो करीब 30 देशों में रामलीला मंचन की परंपरा है। मॉरीशस के कलाकार हिंदी में करेंगे अब रामलीला, सिखाने व मंचन को पहुंची अयोध्या की टीम

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें