पटना, देशज टाइम्स। विधानसभा की कार्रवाई में हिस्सा लेने के बाद सोमवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना हो गये। उन्हें मंगलवार को आईआरसीटीसी घोटाला मामले में पटियाला हाईकोर्ट में पेश होना है।
जानकारी के अनुसार, 25 अगस्त 2018 को ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री व राजद के मुखिया लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पीसी गुप्ता और सरला गुप्ता समेत कुल 16 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिला किया था।
चार्जशीट में यह कहा गया था कि रांची के और पुरी के होटलों को पीसी गुप्ता की कंपनी को देने के एवज में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नाम से पीसी गुप्ता ने अपनी कंपनी के शेयर ट्रांसफर किये थे। मालूम हो कि भ्रष्टाचार से जुड़ा यह पहला मामला था जिसमें तेजस्वी यादव को आरोपी बनाया गया था।







You must be logged in to post a comment.