मई,7,2024
spot_img

अपराधियों ने मांगी बिहार के एक डॉक्टर से पांच लाख की रंगदारी, हड़ताल की चेतावनी

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने नर्सिंग होम के मालिक को से पांच लाख की रंगदारी मांग कर सनसनी फैला दिया है। बदमाशों ने पहले 21 जुलाई को फोन कर पांच दिन के अंदर पांच लाख रुपया रंगदारी के रूप में देने की धमकी दी थी। उसके बाद आज रविवार को फोन कर बदमाशों ने पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है।

 

घटना को लेकर चिकित्सकों में दहशत और काफी आक्रोश है। दोबारा रंगदारी मांगने की सूचना फ़्लैश होते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। कोई भी पुलिस पदाधिकारी इस संबंध में सिर्फ जांच चल रहे होने के अलावा कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम दिया है।

आईएमए के सचिव डॉ. रंजन चौधरी ने बताया कि 21 जुलाई को माइरा नर्सिंग होम के संचालक डॉ. राजीव कुमार राय से बदमाशों ने फोन करके पांच दिन में पांच लाख रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। डॉक्टर द्वारा इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। आज फिर उसी नंबर से बदमाशों ने फोन करके पैसा देने की चेतावनी दिया है।

यह भी पढ़ें:  Cash-for-votes in Madhubani: लोकतंत्र शर्मसार | Voter को प्रलोभन देते BJP नेता सत्यनारायण अग्रवाल समेत 2 गिरफ्तार। Madhepur Police का Big Action

इस संबंध में आईएमए कार्यालय में बैठक के बाद प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को ज्ञापन दिया है। 24 घंटे के अंदर अगर बदमाश की गिरफ्तारी नहीं होगी तो मंगलवार से बेगूसराय के सभी डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे। बार-बार घटना हो रही है, लेकिन पुलिस कोई गंभीर पहल नहीं करती है। जिसके कारण कुछ ना कुछ उत्पात होते रहता है। उन्होंने बताया कि डीएसपी द्वारा मामले का गहन अनुसंधान और अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है। लेकिन हम अधिक इंतजार नहीं कर सकते हैं।

इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी निश्चित प्रिया का कहना है कि आईएमए द्वारा आज घटना की सूचना दी गई है। पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन दिया गया है, मामले की गहन छानबीन चल रही है। प्रशासन एक्टिव है, दोषी पकड़े जाएंगे, शीघ्र ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Cash-for-votes in Madhubani: लोकतंत्र शर्मसार | Voter को प्रलोभन देते BJP नेता सत्यनारायण अग्रवाल समेत 2 गिरफ्तार। Madhepur Police का Big Action

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें