मई,7,2024
spot_img

थुम्हानी नदी की वजूद बचाने की कवायद नदारद,आंख मूंदी सरकार, आर्थिक नुकसान झेलते किसान

spot_img
spot_img
spot_img

बेनीपट्टी रिपोर्टर, देशज टाइम्स/मधुबनी ब्यूरो। अस्सी के दशक में किसानों के लिए वरदान थुमहानी नदी विभागीय अनदेखी के कारण अस्तित्व को खो रहा है। अधवारा समूह के इस नदी से क्षेत्र के हजारों किसान नदी के किनारे हरी सब्जी के साथ तरबूज व खीरे की बहुतायत खेती कर अपना आर्थिक विपन्नता को चुनौती दे रहे थे।

किसानों की माली स्थिति नदी के कारण बदल गयी थी। उक्त अस्सी दशक के बाद अचानक ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गयी कि नदियों की उड़ाही तो दूर नदी को एक मायनो में भुला ही दिया गया। फलस्वरूप,नदी धीरे-धीरे नाले में परिणत होने लग गयी। नदी के अस्तित्व खत्म होने पर इस क्षेत्र के अधिकांश सब्जी उत्पादक किसान खेती के मूल सिद्धांत को त्याग कर धान व गेंहू की खेती की ओर रुख कर लिया।

वहीं दर्जनों किसान खेती को छोड़कर दूसरे प्रदेश पलायन कर गए। आज स्थिति है कोरिया टोल के अधिकांश घरों के कमाऊ लोग घर से बाहर रह आजीविका चलाने के लिए मजबूर हो गए। स्थानीय किसान भुवनेश्वर महतो,ललित महतो,जग्गनाथ महतो,अजय ठाकुर, रामगुलाम महतो सहित कई किसानों ने बताया कि नदी का जब स्वर्णिम काल था, तब पटवन की समस्या नहीं थी।

यह भी पढ़ें:  Cash-for-votes in Madhubani: लोकतंत्र शर्मसार | Voter को प्रलोभन देते BJP नेता सत्यनारायण अग्रवाल समेत 2 गिरफ्तार। Madhepur Police का Big Action

उक्त समय हर खेत में सब्जी के साथ धान व रबी फसल का उत्पादन उत्साहवर्धक था। अस्सी दशक के बाद जहां लोगों ने नदी के किनारे का अतिक्रमण करना शुरु कर दिया। वहीं नदी का उड़ाही नहीं होने के कारण नदी नाले के रुप में तब्दील होने लगी। स्थिति ये है कि आज दूर से नदी के पेट को देख कह नहीं सकता है कि उक्त भाग थुम्हानी नदी का अंदरुनी भाग है।

अधवारा समूह की थुम्हानी नदी नेपाल के सीधे पहाड़ियों से निकल कर मधुबनी के विभिन्न जगहों से गुजरती है। थुम्हानी नदी क्षेत्र के हमेशा वरदान साबित होती रही है। नदी खनुआ टोल से गुजरते हुए सीधे उच्चैठ तक पहुंचती है। किसानों ने बताया कि नदी की उड़ाही हो तो क्षेत्र पुनः हरियाली से भर जाएगी।थुम्हानी नदी की वजूद बचाने की कवायद नदारद,आंख मूंदी सरकार, आर्थिक नुकसान झेलते किसानथुम्हानी नदी की वजूद बचाने की कवायद नदारद,आंख मूंदी सरकार, आर्थिक नुकसान झेलते किसान

यह भी पढ़ें:  Cash-for-votes in Madhubani: लोकतंत्र शर्मसार | Voter को प्रलोभन देते BJP नेता सत्यनारायण अग्रवाल समेत 2 गिरफ्तार। Madhepur Police का Big Action

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें