spot_img

समस्तीपुर में डीजे पर थिरकते युवकों की हर्ष फायरिंग से 1 किशोर की मौत, एक जख्मी

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर से बड़ी खबर है जहां शादी समारोह और डीजे पर डांस और हर्ष फायरिंग में लगातार मौतें अब विकराल हो रही हैं। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में बीती रात जो हुआ वह इसी की बानगी भर है, जहां डीजे पर कुछ युवा थिरकते हुए हर्ष फायरिंग कर रहे थे तभी फायरिंग कर रहे एक युवक का हाथ अनियंत्रित हो गया, जिससे डीजे पर डांस रहे दो किशोरों को गोली लग गई।

- Advertisement -

इनमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। यहां नवादा वॉर्ड-7 के मछली आढ़त के पास शुक्रवार की देर रात शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में एक किशोर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना में स्व.राजेश सहनी के पुत्र अमन कुमार (15) और विजय राम के पुत्र अजीत कुमार (12) गोली लगने से जख्मी हो गए थे। इनमें अमन कुमार की इलाज के दौरान बेगूसराय में मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नवादा वॉर्ड-7 के मछली आढ़त के पास शुक्रवार की देर रात शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में एक किशोर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। चकनवादा गांव के पास बीती रात शादी समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान हुई हर्ष फायरिंग की घटना में दो बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

यह भी पढ़ें:  बिहार के 264 शहरों में अब घर बैठे होंगे 10 बड़े काम! CM सम्राट चौधरी ने दी सौगात

बताया जाता है कि नवादा में रामचंद्र राम की बेटी संजू कुमारी की शादी थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। बारात आने के बाद दरवाजे पर दुल्हे के साथ दुल्हन जय माला की रस्म अदायगी कर रही थी इधर पंडाल के बाहर लगे डीजे पर कुछ युवा थिरकते हुए हर्ष फायरिंग कर रहे थे। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather बिहार में अचानक बदलेगा मौसम! 1 नवंबर से बारिश की एंट्री, पूरे हफ्ते का अलर्ट जारी

बताया जाता है कि नवादा में रामचंद्र राम की बेटी संजू कुमारी की शादी थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। बारात आने के बाद दरवाजे पर दुल्हे के साथ दुल्हन जय माला की रस्म अदायगी कर रही थी इधर पंडाल के बाहर लगे डीजे पर कुछ युवा थिरकते हुए हर्ष फायरिंग कर रहे थे।

एक दो राउंड के बाद अचानक हर्ष फायरिंग कर रहे एक युवक का हाथ अनियंत्रित हो गया।इससे डीजे पर डांस रहे दो किशोर नवादा वॉर्ड-7 अमन कुमार और अजीत कुमार को गोली लग गई। एक ही गोली से दोनो किशोर जख्मी हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दूध पीते ही मुंह से निकला झाग! तीन मासूम बच्चियों की संदिग्ध मौत से दहला गांव

Firozpur news: फिरोजपुर के मोहरे वाला गांव में दूध पीने के बाद तीन मासूम बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस हादसे में दो सगी बहनें भी शामिल हैं।

20 दिन तक उफनती नदी और चट्टान के बीच फंसा रहा कुत्ता, नाविकों ने यूं बचाई जान

Nepal dog rescue: नेपाल के गोरखा जिले में बुढ़ी गंडकी नदी और चट्टान के बीच 20 दिनों से फंसे एक कुत्ते को स्थानीय नाविकों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

Vikas Bahl ने दी बड़ी खुशखबरी, कन्फर्म हुई ‘Queen 2’, जानिए क्या है अपडेट

Vikas Bahl ने अपनी चर्चित फिल्म Queen 2 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। निर्देशक ने पुष्टि की है कि कंगना रनौत स्टारर इस फिल्म के सीक्वल पर काम चल रहा है।

बिहार की सियासत में भूचाल! केके पाठक से टकराव- राजनीति में एंट्री | शिक्षामित्र से MLC बने बंशीधर ब्रजवासी के किस फैसले ने बढ़ाई...

Banshidhar Brajwasi: शिक्षामित्र से निर्दलीय एमएलसी बने बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा को समर्थन देने के फैसले पर बिहार की सियासत गरमा गई है। जानिए उनका पूरा राजनीतिक सफर और विरोधियों के रिएक