जानकारी के मुताबिक, मामला आरा नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत संकट मोचन मोहल्ले का है। मृतक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के संकट मोचन मोहल्ले के रिटायर्ड दरोगा गोपाल सिंह के पुत्र मनीष कुमार सिंह के रूप में हुई है। जिसे रविवार की सुबह चाचा-चाची ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि कल यानी 15 मई को युवक की शादी होने वाली थी।
मामला आरा नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत संकट मोचन मोहल्ले का है। सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक मनीष शाहपुर थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत था, जिसकी शादी पिरो थाना क्षेत्र के पचमा गांव में कल यानी 15 मई को होने वाली थी।
नवादा थाना क्षेत्र के संकट मोचन मोहल्ले के रिटायर्ड दरोगा गोपाल सिंह ने बताया कि मेरे भाई से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच आज यानी रविवार को भाई और उसकी पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर पहले मनीष को लोहे के रॉड से पीटा। इसके बाद उसका गला दबाने की कोशिश की।
घटना के बाद घायल को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। लेकिन पटना पीएमसीएच ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

















