spot_img

दिनदहाड़े ईट-भट्ठा संचालक की गोली मारकर हत्या, DSP आवास के पास मर्डर से हड़कंप

spot_img
- Advertisement -

अरवल से बड़ी खबर है, जहां अपराधियों ने डीएसपी आवास के नजदीक ईंट भट्ठा संचालक अरवल नगर परिषद वार्ड नंबर एक अहियापुर गांव निवासी 52 वर्षीय श्याम किशोर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

- Advertisement -

इसके बाद युवक सोन नदी में कूद कर फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े और जख्मी व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

इससे पहले भी ईंट भट्ठा संचालक के ऊपर दो बार जानलेवा हमला हो चुका था। घटना नगर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव की है। डीएसपी आवास के पास हुई इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

घटना के बाद ईट-भट्ठा पर काम करने वाले लोगों की मदद से ईट-भट्ठा संचालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार,रविवार की सुबह श्याम किशोर अपने ईंट भट्टा पर पहुंचे थे। वहां अपने किसी दोस्त से वे बातचीत कर रहे थे, तभी एक युवक वहां पहुंचा और उन्हें गोली मारकर फरार हो गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में ईंट भट्ठा संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सदर प्रखंड के अहियापुर निवासी श्याम किशोर शर्मा डीएसपी आवास से 500 मीटर की दूरी पर सोन नदी के किनारे ईंट भट्ठा का संचालन करते थे। भट्ठे पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि एक युवक आया और श्याम किशोर को गोली मारकर सोन नदी में कूदकर भाग गया। मजदूरों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मो. कासिम, सदर थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद सदर अस्पताल में मृत व्यवसायी के परिजनों और शुभचिंतकों का भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गोली मारने वाला युवक अहियापुर का ही है जिससे पुरानी अदावत चल रही थी।

घटना के पीछे आपसी वर्चस्व बात की सामने आ रही है। मृतक श्याम किशोर और अहिया पुर गांव के चंदन कुमार के बीच पहले भी दोनों तरफ से कई बार गोलीबारी की घटना हो चुकी है।

गोलीबारी की घटना में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने चंदन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चंदन कुमार के जेल से छूटने के दो महीने बाद श्याम किशोर सिंह की हत्या हो जाती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BIG BREAKING: सुबह – सुबह परीक्षार्थियों का Bihar के इस स्टेशन पर भारी बवाल, Rail IG जितेंद्र राणा समेत कई पुलिस अधिकारी घायल, स्टेशन...

पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर बिहार पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थियों ने ट्रेनों के विलंब और दूर केंद्रों को लेकर जमकर हंगामा किया। यह प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसमें रेल#PatnaPoliceExam,#BiharNews,#PatliputraStation

Madhubani से बड़ी ख़बर, 419 KG गांजा जब्त..पुलिस-तस्कर गठजोड़ का पर्दाफाश, थानाध्यक्ष निलंबित! इन दो पर भी गिरी गाज, पढ़िए रिपोर्ट

मधुबनी में एसटीएफ ने 419 किलो गांजा जब्त किया, जिसमें स्थानीय डायल 112 पुलिस की संलिप्तता सामने आई। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों#MadhubaniGanja,#BiharPolice,#DrugBust

Bihar MNREGA News: बिहार सरकार का श्रमिकों को तोहफा! मनरेगा के लिए 9.90 अरब रुपये जारी, ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार

बिहार सरकार ने मनरेगा श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए 9 अरब 90 करोड़ रुपये से अधिक का बजट जारी किया है। इससे लाखों मजदूरों को जल्द बकाया भुगतान मिलेगा और ग्रामीण#BiharMNREGA,#MNREGAWorkers,#ShrawanKumar

Bihar Bus Terminal News: Darbhanga समेत बिहार के 31 शहरों को मिली बड़ी सौगात! बनेंगे आधुनिक बस अड्डे, होगी यह खास सुविधा, जानिए

बिहार में 31 जगहों पर बनने जा रहे हैं अत्याधुनिक बस अड्डे। यात्रियों को दिल्ली-मुंबई की तर्ज पर मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं, साथ ही सृजित होंगे रोजगार के अवसर#BiharBusTerminal,#BiharInfrastructure,#BusStandNews