spot_img

स्कूली बस से कुचलकर युवक की मौत, लोग वीडियो बनाने में मस्त, तड़प-तड़प गई जान, बस फूंकीं

spot_img
- Advertisement -

स्कूली बस से कुचलकर युवक की मौत, लोग वीडियो बनाने में मस्त, तड़प-तड़प गई जान, बस फूंकीं आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी के साहरघाट के उतरा गांव के पैक्स गोदाम के समीप दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने स्कूली बस को आग के हवाले कर दिया। बस का चालक दुर्घटना होते ही बस को पहिपुरा से लेकर उतरा की ओर भाग गया। जिससे कुछ लोगों ने खदेड़ कर बस को आग लगा दी। बस का चालक फरार हो गया है। जिसे पुलिस खोज कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार राजनगर थाना के बलहा गांव के मो. निसारुल का पुत्र राजा (18) घर से फरार होकर नेपाल के मटिहानी के मीट दुकान में मजदूरी कर रहा था। सोमवार की सुबह करीब चार बजे मटिहानी से बाइक लेकर फरार हो रहा था।स्कूली बस से कुचलकर युवक की मौत, लोग वीडियो बनाने में मस्त, तड़प-तड़प गई जान, बस फूंकीं

- Advertisement -

दूसरी ओर से प्राइवेट स्कूल की बस छात्रों को लाने के लिए तेजी से साहरघाट की ओर जा रही थी। पहिपुरा के समीप बस व बाइक की टक्कर हो गयी।टक्कर में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय युवक गंभीर रुप से जख्मी होकर सड़क पर तड़प रहा था। लेकिन, ग्रामीणों ने संवेदनहीनता का परिचय देते हुए इलाज के बजाए सोशल मीडिया पर लाइव कर रहे थे तो कुछ युवक जख्मी युवक का वीडियो बनाने में मशगूल थे। सड़क पर जख्मी युवक तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

उधर, दुर्घटना की जानकारी होते ही साहरघाट एसएचओ सुरेन्द्र पासवान दल-बलके साथ मौके पर पहुंच कर युवक को बेनीपट्टी पीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक डा. एस एन झा ने युवक को मृत घोषित का दिया। पुलिस नेयुवक के शव को करीब तीन घंटे के बाद शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। वहीं पुलिस बस को आग के हवाले कर देने वाले कीशिनाख्त का दावा करते हुए कहा कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। वहीं पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है।स्कूली बस से कुचलकर युवक की मौत, लोग वीडियो बनाने में मस्त, तड़प-तड़प गई जान, बस फूंकीं

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! अब आपके हाथ में होंगे प्लास्टिक के ₹10 और ₹20 रुपये के नोट, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Bihar Polymer Notes: केंद्र सरकार ने 10 और 20 रुपये के पॉलीमर (प्लास्टिक) बैंक नोटों के फील्ड ट्रायल को मंजूरी दे दी है। बिहार समेत देश भर में अब ये नोट चलेंगे, हालांकि RBI ने साफ क#BiharNews,#PolymerNotes,#RBI

Solar Eclipse : आज 12 अगस्त है …साल का दूसरा सूर्य ग्रहण|पढ़िए- सूतक काल और गर्भवती महिलाओं के लिए नियम| -कहां-कहां दिखेगा यह...

Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त 2026 को लगने वाला साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। गर्भवती महिलाएं भी बिना किसी चिंता के अप#SolarEclipse2026,#SutakKaal,#IndiaNews

Darbhanga News अलीनगर MLA मैथिली ठाकुर की CM Samrat से मुलाकात: क्या खत्म होंगी शिक्षा-स्वास्थ्य की परेशानियां?

Darbhanga News: अलीनगर विधानसभा की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर घनश्यामपुर में डिग्री कॉलेज और अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग#MaithiliThakur,#BiharNews,#AlinagarAssembly

बड़ी खबर Patna Teachers HRA : पटना के हजारों शिक्षकों को मिली राहत, अब मिलेगा 20% HRA! जानें पूरी जानकारी

Patna Teachers HRA: पटना में कार्यरत शिक्षकों के आवास भत्ते (HRA) में संशोधन किया गया है। अब पटना नगर निगम क्षेत्र के शिक्षकों को 20% HRA मिलेगा, जिससे हजारों शिक्षकों को आर्थिक रा#PatnaTeachersHRA,#BiharEducationNews,#HRAUpdate