spot_img

Darbhanga के बहादुरपुर प्रखंड कृषि कार्यालय के प्रधान लिपिक फंसे, विभाग करेगी 13 लाख की वसूली

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। जिले के बहादुरपुर प्रखंड के अनुमंडलीय कृषि कार्यालय में तैनात तात्कालीन प्रधान लिपिक की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। उनसे विभाग करीब तेरह लाख की वसूली विभाग करेगी।

- Advertisement -

यह खुलासा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई सूचना से प्राप्त हुई है। लोक सूचना पदाधिकारी सह जिला कृषि पदाधिकारी विपिन बिहारी सिन्हा ने बहेड़ी थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी प्रेमनाथ सिंह को पत्र लिखते हुये कहा है कि आपकी ओर से मांगी गई सूचना के तहत जानकारी दी जा रही है कि प्रधान लिपिक विजय कुमार वर्मा की ओर से 12 लाख 55 हजार 632 रुपये जो अग्रिम के रूप में लिये गये थे वह उनके वेतन एवं अन्य मदों से कटौती की जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

दरअसल, प्रेम नाथ सिंह ने इस बाबत जानकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी से सूचना के अधिकार के तहत मांग की थी। लेकिन 30 दिनों के भीतर कृषि कार्यालय से कोई सूचना नहीं दी गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

उन्होंने इस बाबत जिलाधिकारी से सूचना मांगी। अपीलीय पदाधिकारी राजेश झा राजा ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी से जानकारी मांगी। जिला कृषि पदाधिकारी ने जो सूचना अपीलीय पदाधिकारी को अवगत कराया वह चौंकाने वाला था।

प्रधान लिपिक विजय कुमार वर्मा जब बहादुरपुर स्थित कृषि कार्यालय में थे तो चार दीवारी एवं अन्य कार्यों के लिये उन्होंने अग्रिम के रूप में सरकारी राशि का उठाव किया था। लेकिन उनके द्वारा ना ही चारदीवारी का काम कराया गया और ना ही विभाग को राशि लौटाया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

कई वर्ष बीतने के बाद प्रेमनाथ सिंह को पता चला तो उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत सूचना मांगी और मामला फंस गया और मामला उजागर हो गया।

अपीलीय पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि यह राशि प्रधान लिपिक विजय कुमार वर्मा के सभी श्रोतों से राशि की कटौती कर बेगूसराय के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी को अवगत कराए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! नई ट्रांसफर नीति लागू, हर 5 साल में तबादला, 7 कैटेगरी को मिलेगी पहली प्राथमिकता, जानिए...

Bihar Teacher Transfer: बिहार शिक्षा विभाग ने 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026' जारी की है। इसमें शिक्षकों के लिए 7 प्राथमिकताएं तय की गई हैं, जिससे अब हर 5 साल पर तबादला#BiharTeacherTransfer,#BiharEducation,#TeacherNews

‘ …रिपोर्ट में खामियां ‘ हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर सारण SSP को तलब, अब क्या होगा?

Bihar High Court: पटना हाईकोर्ट ने गैर-जमानती वारंट के निष्पादन पर सारण एसएसपी की रिपोर्ट को असंतोषजनक मानते हुए उन्हें तलब किया है। कोर्ट ने पुलिस कार्रवाई की पारदर्शिता पर चिंत#BiharHighCourt,#SaranPolice,#JudicialScrutiny

भागलपुर का लाल बना केरल का बॉस! IAS विश्वनाथ सिन्हा बने मुख्य सचिव, बिहार में जश्न, जानिए भागलपुर से केरल तक का सफर

Bihar IAS Vishwanath Sinha: भागलपुर के मूल निवासी वरिष्ठ आईएएस विश्वनाथ सिन्हा को केरल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। 1 जुलाई को पदभार संभालेंगे, जिससे बिहार का मान बढ़ा है।#BiharNews,#IASVishwanathSinha,#KeralaChiefSecretary

पटना में ट्रैफिक का नया ‘कलर कोड’ नियम! अब ऑटो-ई-रिक्शा के लिए बने 3 जोन, जानें क्या बदलेगा?

Bihar Traffic Control: पटना में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! प्रशासन ने ऑटो-ई-रिक्शा के लिए नया 'कलर कोड' फॉर्मूला लागू करने का फैसला किया है। अब शहर 3 जोन में बंटेगा, जिससे यातायात व्#BiharTraffic,#PatnaNews,#TrafficControl