spot_img

…तो Darbhanga में AIIMS निर्माण का जिक्र आज भी है…क्या उम्मीद की जाए…Darbhanga में AIIMS बनेगा?

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। केंद्र की मोदी सरकार का वादा देश में 22 AIIMS देने का है। इसी के तहत एक एम्स दरभंगा में भी बनने वाला था। मगर, बीच में जो घटनाक्रम हुए, सबके सामने है। कुछ लिखने की जरूरत नहीं है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी दरभंगा आए। एम्स को लेकर कुछ कहा, फिर बयानबाजी, पुतला दहन सबकुछ हुआ।

- Advertisement -

सीएम नीतीश कुमार ने भी अपनी बात रखी। मगर, अब जो जानकारी छनकर आ रही है। वह, संतोष देने के लिए काफी है। हाल ही में अश्विन चौबे दरभंगा के बहेड़ी पहुंचे। यहां कहा, दरभंगा में एम्स बनेगा।

- Advertisement -

सवाल यह नहीं है कि इसका श्रेय किसे मिले, कौन ले, कौन नहीं ले। सवाल दरभंगा का है, यहां एम्स निर्माण होना चाहिए। पप्पू यादव भी दरभंगा आए। कह गए, दरभंगा में ना सही सहरसा में ही सही।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

मगर, दरभंगावासियों को बात उन दिनों की आज भी याद है जब 15 सितंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार के दरभंगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की स्थापना की मंजूरी दी थी। कहा गया था, एम्स को प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के तहत स्थापित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की थी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा था, दरभंगा में एम्स के निर्माण से जहां बिहार के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी। वहीं, स्वस्थ भारत के संकल्प को भी नया बल मिलेगा। इससे न केवल हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को ट्रेनिंग मिलेगी, बल्कि आसपास के लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा।

एम्‍स के निर्माण में कुल लागत 1264 करोड़ रुपये आएगी। और, भारत सरकार से मंजूरी मिलने की तारीख से 48 महीने की समयावधि के भीतर इसके पूरा हो जाने की संभावना है। मगर, इसमें फिलहाल पेंच फंसा है। दरभंगा में एम्स बनेगा या नहीं इसको लेकर कयास और संभावनाओं की बादल छंटने का नाम नहीं ले रही।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

हालांकि, दरभंगा में AIIMS की स्थापना कब होगी? होगी भी या नहीं। इसपर थोड़े से संशय के बादल जरूर छंट गए हैं। देश के सात एम्स निर्माण पर पीएम मोदी की समीक्षा से यह  उम्मीदें जगी हैं।

प्रधानमंत्री की ओर से एम्स प्रोजेक्ट का संज्ञान लिए जाने पर दरभंगा के लोगों में एक बार फिर उम्मीद की किरण जग गई है। पीएम ने राजकोट, जम्मू, अवंतीपुरा, बीबीगंज, मदुरई, रेवाड़ी और दरभंगा एम्स की समीक्षा की। 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! नई ट्रांसफर नीति लागू, हर 5 साल में तबादला, 7 कैटेगरी को मिलेगी पहली प्राथमिकता, जानिए...

Bihar Teacher Transfer: बिहार शिक्षा विभाग ने 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026' जारी की है। इसमें शिक्षकों के लिए 7 प्राथमिकताएं तय की गई हैं, जिससे अब हर 5 साल पर तबादला#BiharTeacherTransfer,#BiharEducation,#TeacherNews

‘ …रिपोर्ट में खामियां ‘ हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर सारण SSP को तलब, अब क्या होगा?

Bihar High Court: पटना हाईकोर्ट ने गैर-जमानती वारंट के निष्पादन पर सारण एसएसपी की रिपोर्ट को असंतोषजनक मानते हुए उन्हें तलब किया है। कोर्ट ने पुलिस कार्रवाई की पारदर्शिता पर चिंत#BiharHighCourt,#SaranPolice,#JudicialScrutiny

भागलपुर का लाल बना केरल का बॉस! IAS विश्वनाथ सिन्हा बने मुख्य सचिव, बिहार में जश्न, जानिए भागलपुर से केरल तक का सफर

Bihar IAS Vishwanath Sinha: भागलपुर के मूल निवासी वरिष्ठ आईएएस विश्वनाथ सिन्हा को केरल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। 1 जुलाई को पदभार संभालेंगे, जिससे बिहार का मान बढ़ा है।#BiharNews,#IASVishwanathSinha,#KeralaChiefSecretary

पटना में ट्रैफिक का नया ‘कलर कोड’ नियम! अब ऑटो-ई-रिक्शा के लिए बने 3 जोन, जानें क्या बदलेगा?

Bihar Traffic Control: पटना में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! प्रशासन ने ऑटो-ई-रिक्शा के लिए नया 'कलर कोड' फॉर्मूला लागू करने का फैसला किया है। अब शहर 3 जोन में बंटेगा, जिससे यातायात व्#BiharTraffic,#PatnaNews,#TrafficControl