spot_img

चोरी गई जेवर की तलाश में चोर के साथ Madhubani के लखनौर पहुंची Hyderabad की पुलिस, 3 दुकानों में रेड

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। लाखों रुपये मूल्य के आभूषण चोरी के एक गंभीर मामले में हैदराबाद के पंजागुट्टा थाना में दर्ज कांड संख्या 450/23 में वहां की चार सदस्यीय टीम लखनौर पहुंची। वहां की पुलिस झंझारपुर के लखनौर थाना की पुलिस के मदद से चोरी गये आभूषण के तहकीकात में जुट गई। जहां पुलिस ने अपने साथ वहां से गिरफ्तार किए गए चोर को वहां के कोर्ट से रिमांड पर साथ लेकर आई थी।

- Advertisement -

गिरफ्तार चोर की निशानदेही पर लौफा के दो ज्वेलर्स एवं मैवी कछुआ हाट के एक ज्वेलर्स की दुकान पर छापेमारी की। हैदराबाद एवं लखनौर की पुलिस ने छापेमारी के बाबत कुछ भी जानकारी देने में असमर्थता जताई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

इस बावत लखनौर थानाध्यक्ष नीलिमा कुमारी ने बताया कि लौफा के एक ज्वेलर्स ने चोरी का सामान खरीदने की पुष्टि की है और उम्मीद है कि वहां से चोरी कर लाए गए आभूषण की रिकॉवरी भी संभावित है। हैदराबाद के पंजागुट्टा थाना के एसआई एन गिरिधर ने बताया कि वहां के एक व्यवसायी श्रीकांत के यहां लखनौर थाना के खैरी टोल निवासी नारायण साह के पुत्र सज्जन कुमार घरेलू नौकर का काम करता था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C की भीषण गर्मी, पढ़ें IMD का AlERT

मौका पाकर उसने करीब 20 सोना का कंगन चोरी कर भाग खड़ा हुआ। कांड दर्ज होने के बाद सज्जन कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से तब छह सोने का कंगन प्राप्त हुआ था। 14 कंगन की तलाश में पुलिस लखनौर पहुंची है। इधर, रिमांड पर लाया गया चोर सज्जन कुमार ने खुद भी मीडिया के समक्ष स्वीकार किया है कि उसने 20 कंगन की चोरी की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch

मुजफ्फरपुर में बड़ा खेल! 126 बिजली पोलों से हाई-लो वोल्टेज तार काट ले गए अपराधी, किसानों की सिंचाई ठप, 9 लाख का नुकसान

Muzaffarpur electricity theft: मुजफ्फरपुर के बंदरा में चोरों ने 126 बिजली पोलों से तार काटकर किसानों की सिंचाई ठप कर दी है. बिजली विभाग को 9 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है, जिससे ग्रामीणों में#MuzaffarpurNews,#ElectricityTheft,#BiharFarmers