spot_img

Praveen Kumar Car Accident: क्रिकेटर प्रवीण कुमार की गाड़ी को कैंटर ने मारी टक्कर, हादसे में बाल-बाल बची जान, बेटा भी था साथ

spot_img
- Advertisement -

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार की गाड़ी को मंगलवार देर रात कमिश्नर आवास के नजदीक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें प्रवीण कुमार बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी कैंटर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

- Advertisement -

प्रवीण बागपत रोड़ पर मुल्तान नगर में रहते है और वह रात करीब 10 बजे पांडव नगर की ओर जा रहे थे। तभी कमिश्नर आवास के पास एक कैंटर ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पूर्व क्रिकेटर प्रवीण की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कमिश्नर आवास के नजदीक पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसमें गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि प्रवीण कुमार और उनका बेटा सकुशल बच गए। हादसे के बाद वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने कैंटर चालक को मौके पर ही दबोच लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C की भीषण गर्मी, पढ़ें IMD का AlERT

हादसे के बाद भीड़ तेजी से जमा हो गई। उन्होंने ही आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी सिटी पीयूष कुमार ने बताया कि कैंटर चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया है। सीओ ने बताया कि हादसे में प्रवीण और उनका बेटा सुरक्षित हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

बागपत रोड स्थित मुलतान नगर निवासी क्रिकेटर प्रवीण कुमार मंगलवार रात करीब 10 बजे अपनी डिफेंडर गाड़ी से पांडव नगर की तरफ से आ रहे थे। साथ में उनका बेटा भी था।

सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान सीओ अरविंद चौरसिया भी वहां पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। कैंटर चालक को हिरासत में लेकर थाने भेजा गया। सीओ ने बताया कि हादसे में प्रवीण कुमार और उनका बेटा सुरक्षित है। कैंटर चालक से पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch

मुजफ्फरपुर में बड़ा खेल! 126 बिजली पोलों से हाई-लो वोल्टेज तार काट ले गए अपराधी, किसानों की सिंचाई ठप, 9 लाख का नुकसान

Muzaffarpur electricity theft: मुजफ्फरपुर के बंदरा में चोरों ने 126 बिजली पोलों से तार काटकर किसानों की सिंचाई ठप कर दी है. बिजली विभाग को 9 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है, जिससे ग्रामीणों में#MuzaffarpurNews,#ElectricityTheft,#BiharFarmers