spot_img

Darbhanga के बेनीपुर में High Profile मारपीट, लूटपाट और रंगदारी में पूर्व मुखिया बृज किशोर यादव गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

सतीश झा, बेनीपुर देशज टाइम्स। मारपीट, लूटपाट एवं रंगदारी के मामले में बहेड़ा थाना पुलिस ने बाथो-रढ़ियाम पंचायत के पूर्व मुखिया बृज किशोर यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला, काफी हाइप्रोफाइल हो गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बाथो रढियाम पंचायत के+2 उच्च विद्यालय के भवन निर्माण के संवेदक अभिषेक कुमार जो वर्तमान समाज कल्याण मंत्री के निकटवर्ती बताए जाते हैं, ने बाथो रढियाम पंचायत के पूर्व मुखिया बृज किशोर यादव, वर्तमान मुखिया मिथिलेश देवी सहित उनके तीन पुत्रों प्रभात यादव, सुभाष यादव, विकास यादव के साथ-साथ उनके भाई श्याम यादव के विरुद्ध बहेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

- Advertisement -

दर्ज एफआईआर में छिना-झपटी, लूटपाट, मारपीट और रंगदारी का आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष बीके बृजेश ने बताया कि भवन निर्माण के संवेदक की ओर से रंगदारी एवं मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान की बेटी सीमा बनी DSP, भाजपा महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा ने किया सम्मानित

इस आलोक में, ब्रजकिशोर यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। दूसरी ओर, पंचायत के पूर्व मुखिया बृज किशोर यादव न्यायालय परिसर में बताया कि मंत्री मदन सहनी के निकटवर्ती की ओर से उनके पंचायत में भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

इसमें घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर सरकारी रुपयों की बंदरबांट की जा रही है ।मुखिया होने के नाते वहीं, मेरे भाई विद्यालय के प्रधानाध्यापक हैं, के नाते संवेदक एवं मुंशी से बार-बार कार्य में लापरवाही नहीं बरतने और गुणवत्तापर्ण कार्य पूरा करने के लिए कह रहे थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा से बड़ी ख़बर! कोहराम, मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की ट्रेन से कटकर मौत, पढ़िए रिपोर्ट

इसके विरोध में गुरुवार को मंत्री के निकटवर्ती अपने कुछ लठैतों के साथ निर्माण स्थल पर शराब पीकर पहुंचे। और शिक्षकों के साथ-साथ वर्तमान मुखिया मिथिलेश देवी एवं अन्य शिक्षिकाओं के साथ अभद्र बर्ताव किया। उल्टे धौंस दिखाते हुए हम लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

इतना ही नहीं, स्थानीय प्रशासन ने भी सत्ता पक्ष की मिलीभगत से एकतरफा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने से पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया। और, बाद में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय को अग्रसारित किया गया है। वहीं, सामान्य मामलों में पुलिस के पर्यवेक्षण प्रतिवेदन के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाती है। इधर, मामला काफी हाईप्रोफाइल हो गया है। इसको लेकर काफी गहमागहमी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा एयरपोर्ट पर ये क्या हुआ? दिल्ली से चली फ्लाइट पटना में उतरी, यात्रियों की सांसें अटकीं!

Darbhanga Flight: दरभंगा एयरपोर्ट पर रनवे पर पार्किंग संकट के कारण दिल्ली से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E360 को पटना डायवर्ट करना पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।#DarbhangaFlight,#BiharNews,#IndigoAirlines

दरभंगा वालों ध्यान दें! 30 जून को सुबह 3 घंटे गुल रहेगी बिजली, जानें प्रभावित इलाके

Darbhanga Power Cut: दरभंगा में 30 जून 2026 को सुबह 7 से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सैद नगर फीडर से निकलने वाली लाइन में एलटी शिफ्टिंग का काम होगा, जिससे किसान नर्सरी और प#DarbhangaNews,#BiharElectricity,#PowerOutage

दियारा में बड़ी वारदात को अंजाम देने जुटे अपराधियों की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद, तीन गिरफ़्तार

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। भागलपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से नाथनगर के शंकरपुर दियारा#BhagalpurCrime,#BiharPolice,#NathnagarNews

गंगा में समाया 13 साल का मासूम! सुल्तानगंज नमामि गंगे घाट पर पैर फिसलते ही हुआ दर्दनाक हादसा

Bhagalpur News: भागलपुर के सुल्तानगंज नमामि गंगे घाट पर गंगा स्नान के दौरान 13 वर्षीय रमन कुमार पैर फिसलने से गहरी खाई में जा गिरा और लापता हो गया। परिजन सदमे में हैं।#BhagalpurNews,#Sultanganj,#GangaAccident