spot_img

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा! वीक्षकों के हाथ लगी उत्तर पर्ची, केंद्र अधीक्षक पर भी गिरी गाज

spot_img
- Advertisement -

Bihar Police Recruitment: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. वैशाली जिले के हाजीपुर में बिहार पुलिस सिपाही चालक भर्ती परीक्षा में भारी अनियमितता का खुलासा हुआ है. परीक्षा के दौरान वीक्षकों के पास उत्तर लिखी हुई पर्ची मिली है, जिसके बाद हड़कंप मच गया. इस मामले में केंद्र अधीक्षक सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है.

- Advertisement -

परीक्षा केंद्र पर पकड़ी गई संदिग्ध गतिविधि

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार द्वारा आयोजित सिपाही चालक लिखित परीक्षा के दौरान यह गड़बड़ी सामने आई. हाजीपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और स्टैटिक दंडाधिकारी सुशील कुमार की ड्यूटी हाजीपुर के नोबेल क्रिएटिव एकेडमी, वासुदेवपुर चपुता परीक्षा केंद्र पर थी. परीक्षा समाप्त होने के बाद जोनल दंडाधिकारी तनुजा और पुलिस पदाधिकारी प्रमोद सिंह के साथ निरीक्षण किया गया. इस दौरान कक्ष संख्या-1 में दो वीक्षक संदिग्ध गतिविधि करते हुए पाए गए.

- Advertisement -

जांच के क्रम में वीक्षक मुकुल कुमार के हाथ में एक कागज का टुकड़ा बरामद हुआ. आरोप है कि इस पर्ची पर प्रश्न संख्या 1 से 100 तक के संभावित उत्तर क्रमवार लिखे हुए थे. अधिकारियों ने तत्काल पर्ची को जब्त कर दोनों वीक्षकों से गहन पूछताछ शुरू कर दी.

- Advertisement -

केंद्र अधीक्षक पर गंभीर आरोप, FIR दर्ज

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि पूछताछ चल ही रही थी कि केंद्र अधीक्षक डॉ. आराधना वहां पहुंच गईं. उन्होंने अधिकारियों से बहस करते हुए दोनों वीक्षकों को वहां से जाने दिया. शिकायत में कहा गया है कि बार-बार बुलाने के बावजूद डॉ. आराधना ने वीक्षकों को वापस नहीं बुलाया और न ही नियमानुसार कोई कार्रवाई की. उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने से भी इंकार कर दिया, जिससे उनकी भूमिका संदिग्ध हो गई.

स्टैटिक दंडाधिकारी सुशील कुमार की शिकायत पर काजीपुर थाना में वीक्षक मुकुल कुमार, सचिन कुमार, केंद्र अधीक्षक डॉ. आराधना तथा अन्य के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि परीक्षा में संदिग्ध गतिविधि केंद्र अधीक्षक की मिलीभगत से की गई.

पुलिस जांच में जुटी, होगी कड़ी कार्रवाई

काजीपुर थाना पुलिस ने इस गंभीर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने जब्त उत्तर पत्रक, परीक्षा केंद्र की गतिविधियों और अन्य सभी उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है. इस घटना से बिहार पुलिस भर्ती की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं, और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद है.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में हाई-प्रोफाइल 40 लाख की चोरी पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने सीतामढ़ी के 3 शातिर को पकड़ा, जानें कैसे हुआ खुलासा!

Muzaffarpur Police: मुजफ्फरपुर पुलिस ने क्लब में हुई 30 से 40 लाख रुपए की हाई-प्रोफाइल आभूषण और नकदी चोरी का खुलासा कर दिया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सारा सामान बरामद#MuzaffarpurPolice,#JewelryTheft,#BiharCrime

दरभंगा में ऐतिहासिक गुंबद क्षतिग्रस्त! जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर गिरी आसमानी बिजली, 25 भक्तों की जान बची, अब आगे क्या होगा?

Darbhanga Temple: दरभंगा के जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली से गुंबद क्षतिग्रस्त, लेकिन परिसर में मौजूद 25 श्रद्धालु चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बचे। स्थानीय लोग मंदिर#DarbhangaNews,#BiharTemple,#LightningStrike

बिहार में आफत बन सकती है बारिश! दरभंगा, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, गोपालगंज में भारी बारिश- वज्रपात|अरवल, भोजपुर और बक्सर में 50KM/घंटा...

Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 जून को बिहार के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालग#BiharWeather,#BiharRainAlert,#MonsoonBihar

सीवान में 12 घंटे में चोरों का खेल खत्म! मंदिर से चोरी लाखों के गहने-मूर्ति बरामद, महिला समेत 3 दबोचे

Siwan Police: सीवान पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर दो मंदिरों से हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई में एक महिला समेत तीन चोरों को गिरफ्तार कर अष्टधातु की म#SiwanPolice,#TempleTheft,#BiharCrime