
आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स। जयनगर से चकिया तक जाने वाली मुख्य सड़क एनएच 104 /227 जर्जर होने पर विभागीय अधिकारियों के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर जयनगर प्रखंड के देवधा दक्षिण,देवधा मध्य व देवधा उत्तरी के दर्जनों लोगों ने जयनगर अनुमंडल पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों को एक हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर एन एच निर्माण कार्यों में विलंब को देखते हुए 13 जून गुरुवार को देवधा भगवती चौक को जाम करने का निर्णय लिया है।
देवधा मध्य पंचायत के मुखिया असलम अंसारी,देवधा दक्षिणी पंचायत मुखिया सरोजदेवी व देवधा उत्तरी पंचायत मुखिया योगेन्द्र पूर्वे, मो अफरोज आलम, मुर्तजा अंसारी, नसीम दफाली, मो मंजूर, देव नारायण पंडित, रामएकबाल मुखिया, भरत प्रसाद गुप्ता समेत अन्य ग्रामीणों द्वारा जारी आवेदन में कहा है कि एन एच 227 का निर्माण कार्य विभाग द्वाराविगत कई वर्षों से किया जा रहा है।
कई सालों से निर्माण एजेंसी के द्वारा वर्षो बाद भी कार्य संपन्न नही किया गया। कार्य में विलंब कामुख्य कारण विभागीय अधिकारियों का उदासीनता देखी जा रही है। देवधा के भगवती चौक पर सड़क की ऐसी दशा हो गई है कि हल्की बारिश के कारण दो फुट पानी के जमाव के कारण जहां एक ओर महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है वहीं दूसरी ओर जलजमाव के कारण आवागमन में वाहन चालकों के साथ आम लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय स्तर परकोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करने के कारण ग्रामीणों ने ये कदम उठाने का फैसला लिया है।








You must be logged in to post a comment.