spot_img

शौचालय निर्माण के बाद भुगतान में हो रही देरी का सप्ताह के भीतर निकलेगा समाधान, मिला निर्देश

spot_img
- Advertisement -

शौचालय निर्माण के बाद भुगतान में हो रही देरी का सप्ताह के भीतर निकलेगा समाधान, मिला निर्देश आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी एसडीएम मुकेश रंजन मंगलवार की देर संध्या प्रखंड के मेघदूतम के सभागार में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण कार्य वभुगतान की समीक्षा की। एसडीएम ने इंदिरा आवास सहायक, विकास मित्र व अन्य कर्मियों के साथ बैठक कर शौचालय निर्माण के बाद भुगतान में हो रहे देरी के संबंध में पूछताछ कर एक सप्ताह में स्थिति में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी। एसडीएम ने कहा कि शौचालय निर्माण के बाद अनुदान दिये जाने के लिए फार्म एक सप्ताह में जमा कर उसका जियो टैग करा उसका भुगतान कराएं। भुगतान में विलंब होने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

वहीं सभी कर्मियों को कार्यशैली में सुधार लाने की बात कही। एसडीएम ने महत्वपूर्ण बैठक से बिना सूचना अनुपस्थित कर्मियों के वेतन पररोक लगाते हुए स्पष्टीकरण कर कारण पूछा है। एसडीएम ने बताया कि बैठक में हर पंचायत के शौचालय के निर्माण व भुगतान की समीक्षा किया जानाथा, लेकिन, कुछ कर्मियों के कारण बैठक में सभी पंचायत की समीक्षा नहीं हो सकी। एसडीएम ने बताया कि अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया गया है।

- Advertisement -

एसडीएम ने बसैठ के पीआरएस कुमार रंजन, परकौली के आवास सहायक संजय सिंह, अकौर के अशोक यादव, मनपौर के आवास सहायक अब्दुलशाहनवाज, शाहपुर के पीआरएस शंकर मिश्रा के साथ बर्री, धकजरी, गंगूली, अरेड़ उतरी, अरेड़ दक्षिणी, नागदह-बलाईन, विशनपुर, त्यौथ, परौल केप्रतिनियुक्त के वेतन भुगतान पर रोक लगाई है। एसडीएम ने कहा कि पूछे गए स्पष्टीकरण पर संतोषप्रद जानकारी नहीं दिये जाने पर वरीय अधिकारीको कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जाएगी।शौचालय निर्माण के बाद भुगतान में हो रही देरी का सप्ताह के भीतर निकलेगा समाधान, मिला निर्देश

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Patna Teachers HRA : पटना के हजारों शिक्षकों को मिली राहत, अब मिलेगा 20% HRA! जानें पूरी जानकारी

Patna Teachers HRA: पटना में कार्यरत शिक्षकों के आवास भत्ते (HRA) में संशोधन किया गया है। अब पटना नगर निगम क्षेत्र के शिक्षकों को 20% HRA मिलेगा, जिससे हजारों शिक्षकों को आर्थिक रा#PatnaTeachersHRA,#BiharEducationNews,#HRAUpdate

बिहार में जानलेवा मौसम! 18 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट, देखें किन शहरों में अतिरिक्त खतरा!

Bihar Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार के 18 जिलों में 12 अगस्त को आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। हाल ही में हुई वज्रपात से मौतों के बाद लोगों को सतर्क र#BiharWeather,#LightningAlert,#IMDWarning

खुशखबरी Bihar Bus Service! दशहरा-छठ पर बिहार आने वाले यात्रियों की मुश्किल होगी आसान, चलेंगी स्पेशल बसें

Bihar Bus Service: दशहरा और छठ के दौरान बिहार आने वाले प्रवासी मजदूरों और यात्रियों के लिए परिवहन विभाग ने विशेष बसें चलाने का फैसला किया है। दिल्ली समेत अन्य राज्यों से बिहार के#BiharBusService,#DussehraChhath,#MigrantWorkers

पूर्णिया कोर्ट से रांची जा रही कोसी एक्सप्रेस में लगी आग: यात्रियों की सांसें अटकीं, बड़ा हादसा टला!

Saharsa News: सहरसा में बुधवार सुबह कोसी एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में अचानक आग लग गई। सोनवर्षा कचहरी और सिमरी बख्तियारपुर के बीच हुई इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई, ले#SaharsaNews,#KosiExpressFire,#BiharTrainAccident