spot_img

Madhubani के बेनीपट्टी में MP कोर्ट के आदेश पर घर से बच्चे को निकालकर ले जा रहे पुलिस वाहन को ग्रामीणों ने घेरा, हंगामा, होगा बच्चे का DNA

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: वर्ष 2012 में गायब हुए बच्चे को ग्रामीणों ने वर्ष 2020 में मुजफ्फरपुर स्थित एक लाइन होटल से किया था बरामद, मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति ने उक्त बच्चा उनका होने की दावेदारी करते हुए मध्य प्रदेश के न्यायालय में दायर किया था परिवाद, कोर्ट ने उस बच्चे को हाजिर करने का मध्य प्रदेश पुलिस को दिया था निर्देश फोटो : अरेर थाना के नवटोली गांव में ग्रामीणों से वार्ता करती अरेर थाना पुलिस

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। अरेर थाना के नगवास पंचायत के नवटोली गांव में न्यायालय के आदेश पर घर से बच्चे को निकालकर जबरन ले जा रही पुलिस के वाहन को ग्रामीणों ने घेर लिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अवैध परिवार के सदस्यों की गैरमौजूदगी में घर से बच्चे को लेकर जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने अरेर थाना के एक वाहन को घेर लिया। वहीं, बच्चा वापस लाने की जिद पर अड़ गए।

यह भी पढ़ें:  Bihar Cabinet: 5 नए विश्वविद्यालय, AI मिशन, 1 लाख करोड़ की टाउनशिप, शिक्षकों के ट्रांसफर नियम... बिहार कैबिनेट के 47 बड़े फैसले

ग्रामीणों के अनुसार, नगवास पंचायत के अमर साह का तीसरे नंबर का पुत्र अजय कुमार साह वर्ष 2012 में गायब हो गया था। इसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन, कहीं भी पता नहीं चला। उक्त बच्चे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

इस बीच, वर्ष 2020 में अमर साह को सूचना मिली कि उनका बच्चा मुजफ्फरपुर में है। इस सूचना के आधार पर बच्चे के परिजनों ने कुछ ग्रामीणों के साथ मुजफ्फरपुर जाकर वहां के एक लाइन होटल से उस बच्चे को बरामद की थी।

यह भी पढ़ें:  'अटल कला भवन' : मधुबनी को मिली ₹19.73 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 620 दर्शकों की आधुनिक ऑडिटोरियम | अब खुलेगी सांस्कृतिक विकास की नई राह!

फिलहाल, उस बच्चा की उम्र इस समय करीब 23 वर्ष बताई जा रही है। और, उसकी मानसिक स्थिति अब भी ठीक नहीं दिख रही है। लाइन होटल से बच्चा के लाने के कुछ दिन बाद मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद तहसील के निशानियां निवासी गणेश ने उक्त बच्चा उनके भाई राम विलास पटेल के पुत्र का होने का दावा करते हुए खंडवा न्यायालय में परिवाद दायर किया था।

इसकी सुनवाई के क्रम में न्यायालय ने उक्त बच्चे को हाजिर करने का आदेश खंडवा पुलिस को दिया था। इसके आलोक में खंडवा पुलिस ने मंगलवार को अरेर थाना पुलिस के सहयोग से नवटोली पहुंचकर घर से जबरन बच्चे को अपने साथ लेकर जा रही थी।

यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

खंडवा पुलिस की गाड़ी आगे निकलते ही उक्त बच्चा के परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गये और अरेर थाना के एक वाहन को घेर कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

परिजनों का आरोप था कि घर के सदस्यों की गैरमौजूदगी में पुलिस गेट तोड़कर घर से बच्चा को निकालकर जबरन ले गई, जिसे वापस लाया जाये और एकरारनामा बनाने के बाद विधिवत तरीके से ले जाया जाये।

ग्रामीणों ने पुलिस पर घर की महिला सदस्य के साथ बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया। अमर साह ने उक्त बच्चा उनका होने का पुनः दावा करते हुए पुलिस को आवेदन भी सौंपा इसमें उक्त बच्चे की डीएनए टेस्ट कराने की मांग की।

उधर थाना का वाहन घेरे जाने की सूचना मिलते ही पतौना, रहिका, कलुआही और खिरहर समेत अन्य थाना की पुलिस पहुंची और घंटों मशक्कत करने के बाद बच्चा का डीएनए टेस्ट के रिपोर्ट के आधार पर संबंधित वास्तविक व्यक्ति को बच्चा सौंपने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया जा सका। और, अरेर थाना के वाहन को मुक्त कराया जा सका।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Moharram 2026: दरभंगा के इन इलाकों में 25 जून को घंटों रहेगी बिजली गुल, NBPDCL ने जारी की बड़ी सूची

Darbhanga Power Cut: दरभंगा में मोहर्रम को लेकर NBPDCL ने 25 जून को बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। सुबह से लेकर देर रात तक शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहेगी। जानें कब#DarbhangaPowerCut,#Moharram2026,#NBPDCL

बिहार में अब नए शहर बनेंगे! 1 लाख करोड़ की योजना को हरी झंडी, जानें कैसे बदलेगी आपकी जिंदगी

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट ने राज्य में नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास के लिए हुडको के साथ 1 लाख करोड़ रुपये के दीर्घकालिक वित्तपोषण को मंजूरी दी है। यह फैसला शहरी#BiharNews,#BiharCabinet,#SatelliteTownship

दरभंगा DM का अल्टीमेटम: ‘दो दिन में दो, नहीं तो…’, राइस मिलरों पर गिरी गाज!

Bihar CMR Supply: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने राइस मिलरों और अधिकारियों को दो दिनों के भीतर शत-प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति करने का सख्त निर्देश दिया है। यह फैसला खाद्यान्न प्रब#BiharCMRSupply,#DarbhangaNews,#FoodSecurityBihar

दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला! बेटी के हत्यारे पिता समेत कई अपराधियों को नहीं मिली जमानत

Darbhanga News: दरभंगा की अदालतों ने हत्या, प्राणलेवा हमला और छेड़छाड़ जैसे गंभीर अपराधों के दर्जनों आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। यह फैसला न्यायपालिका के सख्त रु#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CourtOrder