spot_img

बड़ी खबर: आधी रात मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; SHO की उंगली टूटी, कांस्टेबल को पीटा…

Madhubani Police Attack: शराब के नशे में धुत हमलावरों ने वार्ड पार्षद के घर रेड करने पहुंची पुलिस को पीटा, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार घायल; छह पर FIR दर्ज की गई है।

spot_img
- Advertisement -

Madhubani Police Attack: बिहार के मधुबनी में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है। शराब तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार की उंगली टूट गई और एक कांस्टेबल भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस मामले में पुलिस ने दो हमलावरों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष गंभीर रूप से जख्मी

यह घटना सोमवार रात करीब 11 बजे शहर के पुरानी बस स्टैंड मोहल्ला में हुई। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम वार्ड पार्षद रूम्मी देवी के घर छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस के पहुंचते ही कुछ लोग पिछले दरवाजे से भागने लगे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस दरवाजा खुलवाने में सफल रही और जैसे ही जांच शुरू की, आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार की उंगली टूट गई। इसके अलावा, पुलिस कांस्टेबल कुंदन कुमार को जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह भी जख्मी हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  हंगामा है क्यों बरपा: MP CM Mohan Yadav सवालों के घेरे में, 137 प्लॉट, 168 एकड़ जमीन, 45 करोड़ का दावा! और फिर पीछे से पहुंचा ' विकास '

वार्ड पार्षद के घर रेड, कैसे हुई वारदात?

पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड पार्षद रूम्मी देवी के घर में कुछ लोग शराब पी रहे हैं और गड़बड़ी कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से अर्जुन मंडल और किशन राम को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने पुष्टि की है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी अर्जुन मंडल और किशन राम शराब के नशे में धुत थे। मेडिकल जांच में दोनों अल्कोहल पॉजिटिव पाए गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अपने ही PA ने Tej Pratap Yadav को दिया झटका! घर से 20 लाख कैश और गहने लेकर बाउंड्री वाल कूद कर भागा, जानिए

छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, दो गिरफ्तार

इस गंभीर मामले में नगर थाना में कुल छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें नगर निगम वार्ड 15 की पार्षद रूम्मी देवी, अर्जुन मंडल, अर्जुन मंडल की पत्नी, रूम्मी देवी (अर्जुन मंडल की माता), भाई सुमन मंडल, सोहन मंडल और किशन राम शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि अर्जुन मंडल और किशन राम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उधर, आरोपियों ने पुलिस पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सावधान, सूरज की दादागिरी के बीच बादलों की बगावत! बिहार में लू और बारिश आमने-सामने, IMD ने जारी किया बड़ा ALERT

Bihar Weather: बिहार में बुधवार, 24 जून को मौसम का दोहरा मिजाज दिखेगा। कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है, जबकि कई जगहों पर भीषण गर्मी जारी रहेगी। IMD ने लोगों और कि#BiharWeather,#IMDAlert,#MonsoonBihar

दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा ‘अत्याचार’! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ‘ असहनीय है सर’

Darbhanga News: दरभंगा में पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों और झूठे मुकदमों से आक्रोशित 50 से अधिक पत्रकारों ने SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी से मिलकर न्याय की मांग की है। उन्हों#DarbhangaNews,#BiharJournalists,#PressFreedom

24 को बजेगी शहनाई : वायरल हुई क्रिकेटर आकाशदीप की पत्नी की तस्वीर! जानिए कौन हैं DSP की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज ?

Bihar Akashdeep Wedding: बिहार के डीएसपी और क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जानिए कौन हैं अक्षिता राज और क्या है उनकी पृष्ठभूमि?#BiharNews,#AkashdeepWedding,#AkshitaRaj

मंगेतर ही निकली ‘ कातिल ’, शादी के लिए दो प्राइवेट जेट, 17 करोड़ में महल की बुकिंग और…खाई में दे दिया धक्का, मौत

Pune Murder: पुणे में एक बड़े कारोबारी के बेटे केतन अग्रवाल की मौत को पहले हादसा समझा गया, लेकिन पुलिस जांच में मंगेतर और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की बात कबूली। 17 करोड़ क#PuneCrime,#KetanAgarwalMurder,#SiyaGoyal