spot_img

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले, शनिवार को Amit Shah का झंझारपुर प्रवास, कहते हैं Bjp वाले, यह है, घमंडिया महागठबंधन की साढ़े शाति की बीजेपी वाली शुरूआत

दरभंगा में बनी कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति, पांच सौ से अधिक वाहनों का काफिला जाने को है बेकरार

spot_img
- Advertisement -

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ‘लोकसभा प्रवास’। यही तो है केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के चाणक्य अमित शाह की हुंकार।

- Advertisement -

इसके शब्द शनिवार यानि 16 सितंबर को एक बार फिर मधुबनी जिले के झंझारपुर में गर्जन भरेंगे।  मोदी सरकार के नौ साल की गाथा, उपलब्धियों का बखान करेंगे। बिहार सरकार, इंडिया की घमंडिया गठबंधन की साढ़े शाति की शुरूआत का दंभ भरेंगे…पढ़िए झंझारपुर/ मधुबनी देशज टाइम्स की रिपोर्ट।

- Advertisement -

 

केंद्रीय गृह मंत्री 16 सितंबर को बिहार पहुंचेंगे। ‘लोकसभा प्रवास’ कार्यक्रम के तहत झंझारपुर में विशाल सार्वजनिक बैठकों को संबोधित करेंगे। लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

यह भी पढ़ें:  CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला

के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। जो जानकारी है उसके अनुसार, ‘बिहार दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री जोगबनी में भारत-नेपाल सीमा पर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का उद्घाटन करेंगे।

वहीं, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बीजेपी नेताओं का जमाबड़ा झंझारपुर में लगना शुरू हो गया है। इसी सिलसिले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ललित कर्पूरी स्टेडियम स्थित कार्यक्रम स्थल जायजा लेकर कई निर्देश दिए हैं।

मिथिलांचल की धरती झंझारपुर में आगामी 16 सितंबर को आ रहे केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह के आगमन की तैयारी का जायजा लेने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय अपने काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल ललित कर्पूरी स्टेडियम पहुंचे।

जहां उन्होंने विधि व्यवस्था के मद्देनजर हेलीपैड से लेकर मंच निर्माण तक का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान कई विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे जिन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री श्री राय ने इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में लाखों लोगों के आगमन की सूचना पाकर इंडिया गठबंधन वाले के होश उड़ चुके हैं।

श्री शाह के इस विशाल कार्यक्रम के बाद इंडिया गठबंधन वाले को रात की नींद गायब होने वाली है। उन्हें सोने के लिए नींद की गोली मंगवा कर रखना होगा। ये लोग सनातन को खत्म करना चाहते हैं जो भारतीय जनता पार्टी कभी नहीं देगी।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: आधी रात मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; SHO की उंगली टूटी, कांस्टेबल को पीटा...

हिंदू विरोधियों को अबकी बार जनता धूल चटाने का पूरा मन बना चुकी है।मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री व जाले विधायक जीवेश कुमार मिश्र, ऋषिकेश राघव ,ललन मंडल सहित भाजपा के कई कद्दावर नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहीं, मधुबनी जाने के क्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का दरभंगा स्थित सीता पेट्रोल पंप कार्यकर्ताओं ने जबदस्त स्वागत किया। उन्होंने वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मधुबनी के सांसद अशोक यादव ने झंझारपुर स्टेडियम में चल रही तैयारियों के विषय में बिंदुवार उन्हें जानकारी दी है।

देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की होने वाली रैली को भाजपा कार्यकर्ताओ ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता लगातार बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक बैठक की जा रही है। अमित शाह की विशाल रैली मधुबनी जिला के झंझारपुर स्थित स्टेडियम में 16 सितंबर आयोजित की गई है।

दरभंगा जिला भाजपा अध्यक्ष जीवछ सहनी के अध्यक्षता में जिला कार्यालय में बैठक की गई। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मिथिला के धरती झंझारपुर में 16 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित साह के रैली से आगामी लोकसभा के चुनाव का आगाज होने वाला है।

इस रैली में दरभंगा से अधिक से अधिक कार्यकर्ता और आमजन भाग ले सके इसके लिए कार्यकर्ताओं को कहा गया है। प्रत्येक बूथ स्तर से कार्यकर्ताओ को ले जाने को कहा गया है। दरभंगा को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है।

यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

इस कारण दरभंगा के लोगो की जिम्मेदारी ज्यादा भाग लेने की बनती है। उन्होंने कहा कि केवल झंझारपुर बल्कि पूरे बिहार के कार्यकर्ता भाग लें। और कार्यक्रम को सफल बनाएं। इसी उम्मीद के साथ हम दरभंगा आये हैं।

और आशा करते हैं कि आपलोगो की सहभागिता अच्छी होगी। इससे पूरे प्रदेश में संदेश जाएगा कि मिथिलांचल कार्यक्रम आगामी चुनाव की दिशा और दशा को भी निर्धारित करेगा।

ऐसा मानकर ही भाजपा गृह मंत्री अमित शाह की सभा के लिए झंझारपुर का चुनाव किया है।
जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा हमलोग सभी स्तर पर तैयारी कर रहे है। कार्यकताओ को जागरूक किया जा रहा है ।दरभंगा के जनप्रतिनिधि के साथ सभी पदाधिकारी अपने स्तर से लगे हुए है। हमलोग दरभंगा से 25000 से अधिक की संख्या में कार्यकर्ता और आमलोगों को भाग लेंगे।

आगामी चुनाव में इस जंगलराज की सरकार को उखाड़ फेकेंगे। दरभंगा से हमलोगों ने 500 से अधिक वाहन को ठीक किया। जिसे सभी पंचायत में भेजकर लोगों को सभा में ले जाएंगे। सभी पंचायत से जिन कार्यकर्ताओं के पास बाइक है, वो अपने बाइक से सभा स्थल पहुचेंगे। बैठक में भाजपा नेता सुजीत मल्लिक ,सुशील जैन, अमलेश झा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Moharram 2026: दरभंगा के इन इलाकों में 25 जून को घंटों रहेगी बिजली गुल, NBPDCL ने जारी की बड़ी सूची

Darbhanga Power Cut: दरभंगा में मोहर्रम को लेकर NBPDCL ने 25 जून को बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। सुबह से लेकर देर रात तक शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहेगी। जानें कब#DarbhangaPowerCut,#Moharram2026,#NBPDCL

बिहार में अब नए शहर बनेंगे! 1 लाख करोड़ की योजना को हरी झंडी, जानें कैसे बदलेगी आपकी जिंदगी

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट ने राज्य में नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास के लिए हुडको के साथ 1 लाख करोड़ रुपये के दीर्घकालिक वित्तपोषण को मंजूरी दी है। यह फैसला शहरी#BiharNews,#BiharCabinet,#SatelliteTownship

दरभंगा DM का अल्टीमेटम: ‘दो दिन में दो, नहीं तो…’, राइस मिलरों पर गिरी गाज!

Bihar CMR Supply: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने राइस मिलरों और अधिकारियों को दो दिनों के भीतर शत-प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति करने का सख्त निर्देश दिया है। यह फैसला खाद्यान्न प्रब#BiharCMRSupply,#DarbhangaNews,#FoodSecurityBihar

दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला! बेटी के हत्यारे पिता समेत कई अपराधियों को नहीं मिली जमानत

Darbhanga News: दरभंगा की अदालतों ने हत्या, प्राणलेवा हमला और छेड़छाड़ जैसे गंभीर अपराधों के दर्जनों आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। यह फैसला न्यायपालिका के सख्त रु#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CourtOrder