अलीनगर, बेनीपुर अनुमंडल, देशज टाइम्स। आज अलीनगर उदास है। कारण यह है कि जिले के युवा जोश के कर्तव्यनिष्ठ जिलाधिकारी राजीव रोशन बुधवार को आयोजित होने वाले जन संवाद कार्यक्रम में कतिपय कारणों से नहीं पहुंच सके।
प्रखंड के नरमा नावानगर पंचायत सरकार भवन पर बुधवार को डीएम श्री रौशन का जनता दरबार होना था। इसकी व्यापक तैयारी हो चुकी थी। मंच, पंडाल सजे थे। मगर, जैसे ही कार्यक्रम शुरू होने का समय आया। दरभंगा से जानकारी मिली कि डीएम साहेब नहीं आ पाएंगें।






फिर क्या था। हर कोई उदास हो गया। तैयारियों के बीच लोग मायूस हो गए। हालांकि, लोगों का कहना था कि उनकी समस्याएं अब कौन सुनेगा। हालांकि, कार्यक्रम हुए। पंचायत की मुखिया अनुराधा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।
वहीं, उपस्थित कई पदाधिकारी को पाग चादर एवं मिथिला पेंटिंग से सजी तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम को डीपीओ नवीन ठाकुर ने संबोधित किया। कहा कि
आप लोग अपने बच्चों को शिक्षा देने से वंचित नहीं रहे नेल्सन मंडेला ने कहा था शिक्षा मनुष्य का वह हथियार है, जिसके बल पर वह सब कुछ प्राप्त कर सकता है।
बीडीओ परमानंद प्रसाद ने कहा कि जन संवाद का मुख्य उद्देश्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में आम लोगों को जानकारी देना है। सरकार की ओर से 44 प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। इसके बारे में आप लोगों को जानकारी देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित की गई है।
अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनोज कुमार पवन ने कहा लोगों को लगता है सरकार हमारे लिए कुछ भी नहीं कर रहा है लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। इस भ्रांतियां को दूर करने के लिए यह जन संवाद कार्यक्रम आयोजन किया गया था, जिससे आपको सही जानकारी दिया जा सके।
कार्यक्रम में सीओ अजय राठौर, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विमलेश प्रकाश, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी किशोर कुमार झा, पशुपालन पदाधिकारी संजीव कुमार ,समेत कई पदाधिकारी ने अपनी विभागों की जानकारी आम लोगों को दिया।








