spot_img

हनुमाननगर से तीन जिंदा कारतूस बरामद, जान से मारने की कोशिश, मारपीट में दो युवक गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

हनुमाननगर से तीन जिंदा कारतूस बरामद, जान से मारने की कोशिश, मारपीट में दो युवक गिरफ्तारहनुमाननगर, देशज टाइम्स। विशनपुर थाना की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मारपीट करने के आरोपी दो युवक को चंदौली गांव से गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त चंदौली गांव के मो. साबिर के पुत्र मो. आमिर व मोरो थाना क्षेत्र के पटोरी निवासी शांतिप्रिय चौधरी के पुत्र विश्वजीत चौधरी उर्फ आजाद बताया जाता है।

- Advertisement -

गांव के ही मोहसिन के पुत्र तस्लीम ने थानाध्यक्ष को दिए गए आवेदन में घर पर चढ़कर जान मारने की नीयत से मारपीट करने का आरोप लगाया है। कुछ लोगों ने घटनास्थल के पास से एक होण्डा साइन बाइक जिसका नंबर बीआर 03 एबी 4244 है व तीन कारतूस होने की सूचना पुलिस को दी। जिसे पुलिस ने बरामद भी कर लिया।

- Advertisement -

सूत्रों की मानें तो उपरोक्त मामला तनवीर अंसारी व फूलबाबू के बीच पूर्व के जमीनी विवाद से जुड़ा है। जिसे लेकर ईद के दिन दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी।हलांकि मो. आमिर ने भी तीन लोगों मुसलिम के पुत्र तौहीद व तौसीफ तथा तस्लीम के पुत्र मुन्तजिर पर घर में बंद कर फंदा लगाकर जान से मारने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल के अनुसार मामला संदेहास्पद है। दोनों ओर से दिए गए आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गई है।हनुमाननगर से तीन जिंदा कारतूस बरामद, जान से मारने की कोशिश, मारपीट में दो युवक गिरफ्तार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के ‘ योजनाबाज ‘ 2000 मुखियाओं पर गिरी गाज! 12 की कुर्सी छिनेगी, 5 साल चुनाव नहीं लड़ पाएंगे!

Bihar Mukhiya: बिहार में 2,000 से ज्यादा मुखिया वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में पंचायती राज विभाग की जांच के घेरे में हैं। 12 मुखियाओं को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू, 5 साल#BiharMukhiya,#PanchayatiRajBihar,#CorruptionProbe

तेज प्रताप यादव की बड़ी चेतावनी: पूर्व PA कर रहा है धोखाधड़ी, बचकर रहें!

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अपने पूर्व निजी सहायक मोतीलाल राय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जनशक्ति जनता दल के पदाधिकारियों और समर्थकों को राय के झांसे में न आने की च#TejPratapYadav,#BiharPolitics,#JanshaktiJanataDal

12 अगस्त को लगेगा 21वीं सदी का सबसे अनोखा सूर्य ग्रहण! भारत में दिखेगा या नहीं… फिर क्यों खास है यह पूर्ण सूर्य...

Solar Eclipse 2026: 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने वाला है। यह 21वीं सदी का सबसे अनोखा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन भारत के लोग इसे नहीं देख पाएंगे।#SolarEclipse2026,#SuryaGrahan,#IndiaNews

Patna High Court का बड़ा फैसला – POCSO केस में पीड़िता की मां को नहीं सुना! पटना हाई कोर्ट ने 4 दिन में मिली...

Patna High Court: पटना हाई कोर्ट ने खगड़िया के एक पॉक्सो मामले में निचली अदालत द्वारा दी गई नियमित जमानत रद्द कर दी है। हाई कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत ने गंभीर कानूनी त्रुटि करत#PatnaHighCourt,#POCSOAct,#KhagariaNews