spot_img

जब Darbhanga में महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के मंच पर सच्चाई का शास्त्र और अहिंसा का अस्त्र लेकर स्वयं उतर आए बापू, बच्चों की नाटक ने पढ़ाया दुनिया को सत्य-अहिंसा का पाठ, Director Heera kumar Jha ने कहा, लें संकल्प, अपनाएं शाकाहार

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। स्कूल का नाम भी महात्मा गांधी के नाम पर। कर्म, समर्पण, प्रतिष्ठा, न्यायिक शैक्षणिक गुणवत्ता भी उसी अनुरूप, जहां, शिक्षा की जलती हर दीप की आभा नव विहान की नव गाथा हर रोज लिख रहा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -


शिक्षा को संपूर्ण, अधिशक्त समर्पित यह स्कूल महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान दरभंगा की शैक्षणिक तरक्की का हर दिन अगुवा बन रहा। इसका श्रेय कुशल, नेतृत्व और युवा जोश के धनी विद्यालय के निदेशक हीरा कुमार झा को जाता है, जिनके कुशल मार्ग दर्शन में शैक्षणिक निदेशक डॉ. प्रभा मल्लिक,समन्वयक श्रावणी शिखा और वाजितपुर शाखा के प्राचार्य अशोक राय समेत प्रशासक अजय झा छात्रों की स्वर्णिम भविष्य की हर रोज एक संपूर्ण अध्याय को नवविस्तार देने में जुटे हैं। ऐसे प्रतिष्ठित स्कूल में महात्मा गांधी की जयंती का जश्न,उमंग, बच्चों में उत्साह, देश के प्रति समर्पित होने की भावना आकंठ दिखी। पढ़िए पूरी खबर…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

 

दिन सोमवार। महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के दोनों शाखाओं में गांधी-शास्त्री की जयंती। भव्य कार्यक्रम का आयोजन। गांधी विहार शाखा में कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक हीरा कुमार झा, शैक्षणिक निदेशक डॉ. प्रभा मल्लिक और समन्वयक श्रावणी शिखा ने और वाजितपुर शाखा में प्राचार्य अशोक राय एवं प्रशासक अजय झा ने दीप प्रज्वलित कर एवं दोनों महापुरुषों के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर किया।

यह भी पढ़ें:  DMCH में Emergency, NICU के ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर साहेब...हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए ' 'सरप्राइज चेक ' का क्या रहा इंपैक्ट

कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी पुष्प अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विद्यालय के वरीय शिक्षक एवं सीसीए प्रभारी बीएन झा ने स्वागत भाषण में बोलते हुए स्वाधीनता आंदोलन में गांधी-शास्त्री के योगदान के साथ साथ गरीब गुरबों के उत्थान में उनकी भूमिका की चर्चा की।

शैक्षणिक निदेशक डॉ. प्रभा मल्लिक ने दोनों महापुरुषों के सादा जीवन और शाकाहार भोजन को केंद्रित किया। निदेशक हीरा कुमार झा ने इस अवसर पर दोनों महान संतों के जीवन से सादा जीवन, उच्च विचार, स्वच्छता, हस्तलिपि, सत्यवादी एवं अहिंसा को अपनाने की अपील करते हुए शाकाहार को अपनाने की नसीहत दी।

वाजितपुर शाखा में इस अवसर पर क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने बापू के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए और दे दी हमें आजादी गाकर सबों को भाव विभोर कर दिया। बच्चों की ओर से बापू के जीवन चरित्र पर नाटक का मंचन भी किया।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! दरभंगा-मधुबनी के 19,200 किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹100 करोड़ की मेगा योजना को मिली मंजूरी, बढ़ेगी कमाई

प्राचार्य अशोक राय, प्रशासक अजय झा सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। गरिमा, आरूप, आकृति, अनुष्का सहित कई विद्यार्थियों ने भी गुदरी के लाल और बापू के जीवन चरित्र पर कविता, भाषण के रूप में प्रदर्शित किया।

इस कार्यक्रम में शामिल छात्र छात्राओं ने दोनों महापुरुषों के रूप सज्जा प्रदर्शन सत्र (फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता) एवं चित्रांकन में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

मंच संचालन अपर्णा झा एवं धन्यवाद ज्ञापन आरके झा ने किया। विद्यार्थियों के बीच मिष्ठान वितरण की गई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis