spot_img

दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान के उदा गांव में शुक्रवार को एक ही दिन दो बेटों की मौत से कोहराम मच गया। एक का शव खेत में क्षत-विक्षत मिला, वहीं दूसरे ने कोलकाता में फांसी लगा ली। इस दोहरी त्रासदी से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र स्थित उदा गांव में शुक्रवार को दो संदिग्ध मौतों ने मातम का माहौल पैदा कर दिया। एक ही दिन में गांव के दो युवकों की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

- Advertisement -

खेत में मिला लापता युवक का शव, पहचान बनी चुनौती

उदा गांव के राम अशीष मुखिया के 23 वर्षीय पुत्र राम देव मुखिया का शव शुक्रवार को हिरणी चांदनी चौक स्थित शिव शक्ति पेट्रोल पंप के सामने एक खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। राम देव मुखिया अर्धविक्षिप्त बताए जा रहे थे और तीन दिन पहले घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की थी, लेकिन कोई पता नहीं चला था।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान करने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान उदा के ही प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका ने शव की पहचान राम देव मुखिया के रूप में की और उनके घर वालों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और दहाड़ मारकर रोने लगे, जिससे वहां का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव परिवार को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि मृतक का शरीर काला पड़ गया था और शरीर के कुछ हिस्सों को गीदड़ों ने नोच कर खा लिया था। राम देव मुखिया अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  रात में अकेले ट्रैवल करते हैं? दरभंगा पुलिस का ये अलर्ट आपके लिए है! ऐसे बचें फर्जी रैपिडो से

कोलकाता में पंखे से झूलता मिला दूसरे युवक का शव

इसी बीच, उदा गांव के ही राम प्रसाद यादव के 40 वर्षीय पुत्र कपिल देव यादव का शव भी शुक्रवार को गांव पहुंचा, जिससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों के अनुसार, कपिल देव यादव कोलकाता के एक आलू गोदाम में मजदूरी करते थे और अपने कुछ अन्य ग्रामीणों के साथ किराए के मकान में रहते थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खौफनाक वारदात! क्या - पोते ने की दादा की हत्या? खेत में मिला शव, विरोध में बवाल, लहेरियासराय- समस्तीपुर पथ पर सड़क जाम

24 जून की रात खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। अगली सुबह काफी देर तक कपिल के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो ग्रामीणों ने खिड़की से झांक कर देखा। उन्हें कपिल पंखे में फांसी के फंदे से झूलते हुए मिले। ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीण कपिल देव का शव शुक्रवार को गांव लेकर पहुंचे। मृतक कपिल देव के पांच बेटियां और एक बेटा है। परिवार के एकमात्र सहारा रहे कपिल की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के जांबाजों ने कर दिखाया कमाल! बिहार कप कराटे में जीते 8 मेडल, लहराया परचम |प्रेयांश, मोहित, असफंद, निशांत, साचिका, तनु, जयदीप और अंश चमके

गांव में एक ही दिन दो युवकों की मौत से गहरा मातम पसरा हुआ है। दोनों शवों का गांव के श्मशान घाट पर नम आंखों से अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह दोहरी त्रासदी पूरे उदा गांव को झकझोर गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार का कश्मीर बदलने को तैयार! ककोलत जलप्रपात के पास होमस्टे से खुलेगा रोजगार, मिलेगा 10 लाख तक लोन, जानें पूरा प्लान

Nawada Tourism: बिहार सरकार ने नवादा जिले के ककोलत जलप्रपात को मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना के तहत चुना है। इस पहल से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की संस्क#NawadaTourism,#BiharHomestay,#KakolatWaterfall

दरभंगा में खौफनाक वारदात! क्या – पोते ने की दादा की हत्या? खेत में मिला शव, विरोध में बवाल, लहेरियासराय- समस्तीपुर पथ पर सड़क...

Bihar Crime: दरभंगा में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव ढैंचा के खेत से बरामद हुआ है। परिजनों ने पोते पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम#BiharCrime,#DarbhangaMurder,#FamilyCrime

रात में अकेले ट्रैवल करते हैं? दरभंगा पुलिस का ये अलर्ट आपके लिए है! ऐसे बचें फर्जी रैपिडो से

Bihar Passenger Safety: दरभंगा के एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने रात में हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से यात्रा करने वालों के लिए बड़ा सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। उन्होंने फर्जी रैपि#BiharPassengerSafety,#DarbhangaNews,#TravelAdvisory

दरभंगा पर मंडराया बाढ़ का खतरा! कोसी-कमला उफान पर, कौन-कौन से इलाके प्रभावित? आपका गांव तो नहीं है लिस्ट में?

Darbhanga Flood: नेपाल में लगातार बारिश से दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में कोसी और कमला बलान नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। चार पंचायतों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रह#DarbhangaFlood,#BiharRain,#KoshiKamla