spot_img

Madhubani के मधवापुर में जिला पार्षद समेत दो घरों में भीषण चोरी, 14 लाख के जेवरात समेत 18 लाख की संपत्ति बंटोर ले गए अपराधी

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: साहरघाट थाना क्षेत्र के अवारी गांव में अपराधियों ने दिया भीषण चोरी की वारदात को अंजाम, देशज टाइम्स फोटो: चोरी के बाद पुलिस को दिखाते पीड़ित घरों के परिजन

- Advertisement -

मधवापुर, मधुबनी देशज टाइम्स। मधुबनी में इन दिनों आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा होता दिख रहा है। चाहे वो चोरी, डकैती, छिनतई या फिर बाइक चोरी की घटनाएं हों आम लोगों में एक डर का माहौल बना हुआ है।

- Advertisement -

इसमें आम हों या खास सब इसके शिकार हो रहे हैं। इसी क्रम में मधवापुर प्रखंड के साहरघाट के अवारी गांव में बीते शुक्रवार की देर रात चोरों ने जिला पार्षद मनीष झा सहित 2 घरों में 14 लाख के गहने जेवरात सहित लगभग 18 लाख की चोरी कर ली।

- Advertisement -

हालांकि इस दौरान चोर चार घरों में घुसे लेकिन ग्रामीणों के जाग होने के बाद दो घरों में चोरी नहीं कर सके और मौके से फरार हो गए। चोरों ने सभी घरों में छत से होकर अंदर प्रवेश किया। फिर कमरों में रखे आभूषण वाले गोदरेज आदि तोड़कर चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर साहरघाट के अपर थानाध्यक्ष अभिषेक आनंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पीड़ित जिला पार्षद मनीष झा की पत्नी ने शुक्रवार को ही दरभंगा के किसी अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया। जिला पार्षद सपरिवार वहीं साथ में थे। उनके पैतृक घर में उनके पिताजी अकेले थे, जिन्हें इस चोरी की भनक तब लगी जब सुबह वो जगे।

चोरों ने उनके घर से गोदरेज तोड़कर लगभग 15 भर सोने का आभूषण, चांदी का लोटा, कटोरी व नकद 3 लाख 60 हजार नकद रुपए चुरा लिए। वहीं बगल के लाभ शंकर झा के घर से 7 भर सोने का आभूषण, कपड़े व 60 हजार नकद चुरा लिए।

वहीं, मदन झा एवं लुटिश झा के घर में प्रवेश करने के बाद गृहस्वामियों के जगने व शोरगुल होने पर चोर बिना देर किए वहां से फरार हो गए। समाचार प्रेषण तक साहरघाट थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, एएसआई अनिल सिंह सदल बल मौके पर पहुंच मामले की छानबीन कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में अंतिम संस्कार अब महंगा! ₹90 करोड़ के नए श्मशान में ₹5000 तक खर्च, ₹1 लीज पर ईशा फाउंडेशन को जमीन, मिलेगी यह...

Bihar Crematorium: बिहार सरकार ने पटना के बांस घाट श्मशान को 90 करोड़ रुपए से आधुनिक बनाया, लेकिन संचालन ईशा फाउंडेशन को मुफ्त दे दिया। अब अंतिम संस्कार के लिए 5000 रुपए लगेंगे। स#BiharNews,#IshaFoundation,#PatnaCremation

बंगला खाली करने से पहले राबड़ी देवी का बड़ा दांव, पहले दीजिए…

Bihar Rabri Devi: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना में अपना सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड खाली करना शुरू कर दिया है। उन्होंने भवन निर्माण विभाग से सभी सरकारी सामानों क#BiharPolitics,#RabriDevi,#PatnaNews

सरकारी ड्यूटी छोड़ क्लिनिक में थे’… बॉडीगार्ड के खुलासे के बाद PMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर बड़ा खुलासा! सरकारी बॉडीगार्ड ने खोली पोल, स्वास्थ्य...

Bihar Health Department: पटना मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके सरकारी बॉडीगार्ड ने स्वास्थ्य विभाग के सामने कई राज उगले हैं और वीडियो सबूत भी#BiharHealth,#PMCHNews,#NPSingh

बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 16 साल बाद पटना से सीधे जेद्दा-मदीना की उड़ान

Bihar Haj 2027: बिहार के हज यात्रियों के लिए खुशखबरी! 16 साल बाद पटना एयरपोर्ट से सीधे जेद्दा या मदीना के लिए उड़ानें शुरू होंगी. रांची को इस बार बाहर कर दिया गया है. आवेदन की#BiharHaj,#PatnaAirport,#Haj2027