spot_img

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान सोहरबा घाट का साप्ताहिक हाट, बड़ा अमंगल है, फिर याद आ गई जन्माष्टमी की आंधी…वही नाव हादसे का 2.O फिर से

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के सोहरबाघाट स्थित कमला नदी में देर शाम फिर लोगों के जेहन कांप उठे। क्या हुआ? नाव हादसा हुआ? लोगों के जेहन में गत जन्माष्टमी की आंधी याद आ गई। वो नाव हादसा याद आ गया जिसने एकबारगी पूरे बाबा की नगरी को अथाह कष्ट में डूबो दिया था।

- Advertisement -

हालांकि, जो जानकारी है उसमें, इस नाव हादसे में दो बाइक सहित चार व्यक्ति सहित उनके सभी सामान डूब गए। हालांकि गनीमत ये रही कि सभी लोग नदी से तैरकर बाहर निकल गए। देर रात स्थानीय लोगों की मदद से नाव व डूबे बाइक को खिंचकर बाहर निकाल लिया गया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

सतीघाट राजघाट मार्ग में सोहरबा घाट स्थित कमला नदी में बीती मंगलवार की देर शाम दो बाइक सवार व्यापारी को लेकर जा रहे नाव नदी में डूब गया। स्थानीय लोगों के तत्परता से नाव पर सवार व्यापारी एवं उसके सामान सहित बाइक को बचा लिया गया। जिससे जान माल की कोई क्षति नहीं हुई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident बेकाबू बाइक नहर में गिरी, युवक की जान पर बन आई! पुलिस ने बचाया, DMCH रेफर!

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहरबा घाट में मंगलवार को साप्ताहिक हाट लगता है। इस हाट में दूर दूर के व्यापारी एवं ग्राहक विभिन्न सामानों को बेचने तथा खरीदारी के लिए हाट पर आते हैं।

बीती देर शाम हाट समाप्त होने के बाद राजघाट के सत्य नारायण मुखिया एवं मधेपुर के संतोष कुमार सिंह हाट पर बिक्री के बाद बचे सब्जी के बोरे को अपने बाइक पर लोड कर नाव से कमला नदी पार कर रहा था।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में न्याय की जीत! 8 साल की मासूम से दरिंदगी की कोशिश में दोषी करार, अब 19 सितंबर को सजा

जैसे ही नदी किनारे से नाव खुली कुछ ही दूर गये की नाविक का संतुलन बिगड़ गया और नाव नदी में डूब गया। नाव को नदी में डूबते हुए देख कर वहां मौजूद लोग नदी में कूद पड़े और नाविक सहित दोनों व्यापारी को पानी से निकालकर बचा लिया।

साथ ही नाव को खींचकर नदी किनारे लाकर बाइक और सब्जी के बोरे को बाहर निकाला। गनीमत थी कि नाव ज्यादा दूर नहीं गया था। जिससे एक बड़ी घटना होने से बच गए।

सतीघाट-राजघाट मार्ग पर सोहरबा घाट स्थित कमला नदी में दो बाइक सवार स्थानीय व्यापारियों को लेकर जा रही नाव नदी में डूब गयी। स्थानीय लोगों की तत्परता से नाव पर सवार व्यापारी एवं उसके सामान सहित बाइक को बचा लिया गया। इससे जानमाल की क्षति नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार सोहरबा घाट में साप्ताहिक हाट लगता है। इस हाट में दूर-दूर के व्यापारी एवं ग्राहक विभिन्न सामान को बेचने तथा खरीदारी के लिए आते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में पुलिस का तस्करों पर कहर! घर से मिला 121 KG गांजे का जखीरा, अब क्या होगा?

हाट में खरीदारी समाप्त होने के बाद राजघाट के सत्य नारायण मुखिया एवं मधेपुर के संतोष कुमार सिंह हाट पर बिक्री के बाद बचे सब्जी के बोरे को बाइक पर लोड कर नाव से कमला नदी पार कर रहे थे। जैसे ही नदी किनारे से नाव खुली, कुछ दूर जाने पर नाविक का संतुलन बिगड़ गया और नाव नदी में डूब गयी।

नाव को नदी में डूबते हुए देखकर वहां मौजूद लोग नदी में कूद पड़े और नाविक सहित दोनों व्यापारियों को पानी से निकाला। साथ ही नाव को खींचकर नदी किनारे लाकर बाइक और सब्जी के बोरे को बाहर निकाला। गनीमत थी कि नाव ज्यादा दूर नहीं गयी थी। इससे बड़ी घटना होने से बच गयी।

इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि देर शाम सोहरवा घाट में नाव कमला नदी में डूब गई थी। लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से डूबे हुए नाव सहित दोनों व्यापारियों को भी निकाल लिया गया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा किसानों के लिए खुशखबरी! 86 कृषि यंत्रों पर मिल रहा जबरदस्त अनुदान, तुरंत करें आवेदन | BAO प्रेमनाथ सिंह ने क्या बताया!

Bihar Krishi Yantra Anudan: बिहार के किसानों के लिए बड़ी खबर! एसएमएएम योजना 2026-27 के तहत 86 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 सितंबर से शुरू हो गए हैं। जानें आवेदन प#BiharFarmers,#KrishiYantra,#SMAMYojana

सुपौल में खौफनाक मंजर! सड़क पर घूमता मिला 8 फीट का मगरमच्छ, देखने वालों के उड़े होश

Bihar Crocodile: बिहार के वीरपुर में मंगलवार सुबह सड़क पर 8 फीट का विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। वन विभाग और स्थानीय लोगों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के#BiharCrocodile,#VeerpurNews,#KosiRiver

Bihar Education बिहार में खुलेंगे निजी विश्वविद्यालय! देखें पूरी लिस्ट – इन 5 विश्वविद्यालयों का प्रस्ताव है!

Bihar Education: बिहार सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की घोषणा की है। इसमें 5 नई निजी यूनिवर्सिटी की स्थापना, विक्रमशिला विश्वविद्यालय का पुनरुद्धार, शिक्षक प्#BiharEducation,#NitishGovernment,#HigherEducation

अब हो रही हद ! स्कूल कॉपी के बंडल में छिपाकर हो रही थी शराब की तस्करी – पुलिस भी रह गई दंग

Motihari News: मोतिहारी में पुलिस ने शराब तस्करों के चौंकाने वाले नए तरीके का खुलासा किया है। स्कूल कॉपी के बंडलों में छिपाकर 51 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ी गई, एक तस्कर गिरफ्तार#MotihariNews,#BiharLiquorBan,#LiquorSmuggling