spot_img

होटल में गुपचुप अपराध की प्लानिंग कर रहे संगठित गिरोह के 13 खूंखार अपराधी रंगे हाथ गिरफ्तार, भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र बरामद, बिहार के जिलों से जुड़े तारों को खंगाल रही पुलिस

spot_img
- Advertisement -

पूर्णिया से बड़ी खबर है जहां अपराध की योजना बना रहे 13 खूंखार अपराधियों को पुलिस ने एक होटल से रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह सभी अपराधी कहीं बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

- Advertisement -

पुलिस ने इन अपराधियों के पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, ग्यारह मोबाइल और दो पिकअप वैन के साथ लोहे के कई उपकरण भी बरामद किए हैं। यह सफलता पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र के मदरसा चौक के समिति पुलिस को मिली है। फिलहाल पकड़े गए डकैतों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पूर्णिया के एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि कसबा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निजी होटल में सभी अपराधी बड़ी डकैती की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, जिसकी गुप्त सूचना उन्हें मिली और टीम बनाकर सभी अपराधियों को धर दबोचा गया। इन अपराधियों के पास से पिकअप गाड़ी के अलावा देशी कट्टा के साथ-साथ जिंदा कारतूस और पारंपरिक औजार भी बरामद हुए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: ... चलो बुलावा आया है छोटे सरकार को बुलाया है.... अनंत सिंह चले मुंबई, बाहुबली को आया बॉलीवुड मसीहा का कॉल !

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पूर्णिया के कस्बा थाना क्षेत्र के मदरसा चौक के समीप कुछ अपराधी अपराध की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने छापा मारकर बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे इन तेरह अपराधियों को धर दबोचा।

सभी अपराधी कटिहार जिले के रहने वाले हैं, जिसमें मुख्य रूप से मो. सद्दाम, मो. अजमल, मो. शमशाद, मो. एनुअल, मो. मुर्शीद शामिल हैं, जो एक संगठित गिरोह चलाते हैं।

पुलिस इन सभी अपराधियों से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि इन अपराधियों का मुख्य रूप से मक्का गोदाम ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करते थे। बंद घरों को अपना निशाना बनाते थे। घर का ग्रिल तोड़कर बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

पुलिस इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता के रूप में देख रही है। पकड़े गए डकैतों से पुलिस पूछताछ कर रही है कि इन लोगों का गिरोह बिहार के किन-किन जिलों में सक्रिय है। अब देखना यह है कि पकड़े गए डकैत पुलिस के सामने और कितने राज खोलते हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पेड़ से लटकी मिली लाश, मां ने बताई आखिरी मुलाकात की बात, अब SIT करेगी लव एंगल की जांच!

एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने कहा कि यह सभी बिहार के अलग-अलग हिस्सों में अपराध की घटना को अंजाम देते रहे हैं, जिसका कई थानों में रिकॉर्ड भी है और सभी जिलों में इसके लाइजनर भी हैं जो अपराध की घटना करवाने में इन पेशेवर अपराधियों को सहयोग देते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कई ऐसे अपराधी हैं जो पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Railway News: मोतीहारी में ट्रेन पर पथराव: अवध एक्सप्रेस पर हमला, उपद्रवियों ने बी-1 कोच को निशाना बनाया

ट्रेन पर पथराव: बिहार में एक बार फिर चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना...

Madhubani News: बेनीपट्टी में Illegal Hospitals अवैध अस्पतालों पर बड़ा एक्शन, इमरजेंसी हॉस्पिटल सील

Illegal Hospitals: मधुबनी के बेनीपट्टी में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर प्रशासन...

Smastipur News: समस्तीपुर रेल अस्पताल में मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, DRM ज्योति प्रकाश ने कहा -मकसद शुरुआती दौर में ही बीमारियों...

स्वास्थ्य शिविर: समस्तीपुर मंडल रेल अस्पताल ने रेलकर्मियों और उनके परिवारजनों के लिए एक...

Jamui News जमुई में Excise ASI पर अपहरण का आरोप! वर्दी पर लगा दाग, फिरौती वसूलते रंगे चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, पढ़िए शराबबंदी के...

पुलिस वसूली: बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार चाहे जितने दावे करे, लेकिन हकीकत...