spot_img

Darbhanga Crime| दरभंगा में वेंटिलेटर तोड़कर दुकान में घुसे अपराधी! 2 लाख की चोरी | रातों-रात बिखरा सामान – उड़े होश

Darbhanga Theft: गौड़ाबौराम के अधलायर गांव में एक स्टेशनरी दुकान को निशाना बनाया गया है. चोरों ने वेंटिलेटर के रास्ते घुसकर नकदी, मोबाइल और सामान मिलाकर करीब दो लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली. दुकानदार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Theft: बिहार के दरभंगा जिले में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है. गौड़ाबौराम प्रखंड के अधलायर गांव स्थित अंबेडकर चौक पर एक स्टेशनरी दुकान से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गई है. मंगलवार की रात अपराधियों ने दुकान का वेंटिलेटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नकदी सहित लाखों का सामान लेकर फरार हो गए.

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

वेंटिलेटर तोड़कर दुकान में घुसे चोर, लाखों का सामान उड़ाया

फोरसाही निवासी जय प्रकाश साहु पिछले पांच वर्षों से अधलायर गांव के अंबेडकर चौक पर अपनी स्टेशनरी दुकान चला रहे हैं. मंगलवार की रात करीब आठ बजे वे रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे. बुधवार की सुबह आठ बजे जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ पाया, जिससे उनके होश उड़ गए.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime|बिरौल में गोली मारकर भागा हत्यारा! रास्ते में कर दी एक और हत्या, 18 साल के शैलेश की दर्दनाक मौत की पढ़िए - बे -दर्द कहानी!

जांच करने पर पता चला कि चोरों ने दुकान के ऊपरी हिस्से में लगे वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया था. चोरों ने दुकान में रखे एक लाख 40 हजार रुपये नकद, दो एंड्रॉयड मोबाइल और बड़ी मात्रा में स्टेशनरी का सामान चुरा लिया. कुल मिलाकर करीब दो लाख रुपये की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ किया है.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut : दरभंगा के 18 इलाको में 12 नवंबर को 1 घंटे के लिए गुल रहेगी बिजली, तुरंत देखें कहीं आपका इलाका तो नहीं लिस्ट में!

पुलिस कर रही मामले की जांच, दुकानदार ने की कार्रवाई की मांग

चोरी की इस घटना से जय प्रकाश साहु को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है. उन्होंने तत्काल बड़गांव थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है. सूचना मिलते ही बड़गांव थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया, ‘हमें चोरी की सूचना मिली है. पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है और मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल की जा रही है. जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा.’

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके. इस घटना से इलाके के अन्य दुकानदारों में भी भय का माहौल है, उन्होंने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अनंत सिंह का बेबाक बयान: ‘पहले बेटी की शादी कर लेंगे, घर खाली कर देंगे, फिर जेल चले जाएंगे, जनता मालिक है’

Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी बेटी की शादी से पहले बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बेटी की शादी के बाद वे सरकारी आवास खाली कर जेल चले जाएंगे, क्योंकि जनता#AnantSingh,#BiharNews,#MokamaMLA

Darbhanga News|बिरौल SDPO प्रभाकर तिवारी के अचानक तबादले से इलाके में सन्नाटा, लोग बोले- ‘इतनी जल्दी क्यों हटाया?’

Biroul SDPO: बिरौल अनुमंडल के एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी का अचानक तबादला हो गया है। उनके 16 महीने के कार्यकाल में जनसेवा और अनूठी कार्यशैली से लोग काफी प्रभावित थे। इस अचानक विद#BiroulSDPO,#PrabhakarTiwari,#BiharPolice

Darbhanga News| 1.39 करोड़ चांदी लूट में BJP दरभंगा नगर महामंत्री का नाम! पार्टी से निष्कासित| BJP जिला अध्यक्ष मन्ना ने क्या कहा!

Darbhanga Loot Case: दरभंगा में 1.39 करोड़ की चांदी लूट के मामले में भाजपा के नगर महामंत्री विशाल महासेठ उर्फ विक्की को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में अब#DarbhangaLoot,#BiharCrime,#BJPNagarMahamantri

Samastipur Railway News घोड़ासहन वालों की दिल्ली यात्रा हुई आसान! आनंद विहार–लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन के ठहराव का शुभारंभ |

Ghorasahan Train Halt: घोड़ासहन स्टेशन पर आज 11 नवंबर 2026 को आनंद विहार–लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन का ठहराव शुरू हो गया है। शिवहर सांसद लवली आनंद ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया, जिस#GhorasahanTrain,#LovelyAnand,#BiharRailNews