spot_img

Bihar Politics |बिहार में ब्राह्मण-मुस्लिम वोट पर PK का धमाकेदार जवाब! शिक्षा मंत्री को घेरा, कहा- ‘उन्हें ज्यादा ज्ञान है’

Bihar Politics: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने ब्राह्मण समाज को मुस्लिम वोटरों संग पुराने राजनीतिक रिश्तों पर विचार करने की सलाह दी थी. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के पलटवार पर PK ने कहा कि उन्हें ज्यादा ज्ञान है, वो टिप्पणी करने दें.

spot_img
- Advertisement -

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में ब्राह्मण और मुस्लिम वोटरों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने ब्राह्मण समाज को मुस्लिम मतदाताओं के साथ अपने पुराने राजनीतिक रिश्तों पर गंभीरता से विचार करने की सलाह दी थी. उनके इस बयान पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर को कांग्रेस की ‘बी टीम’ करार दिया था. अब प्रशांत किशोर ने भी इस पर करारा पलटवार किया है.

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चित्रगुप्त पूजा के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे प्रशांत किशोर ने शिक्षा मंत्री के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि, ‘मिथिलेश तिवारी जी को ज्यादा ज्ञान है. उनको टीका-टिप्पणी करने दीजिए.’ प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि उन्होंने लोगों के सवालों का ही जवाब दिया था.

- Advertisement -

‘ब्राह्मणों को ही टिकट देने से समस्या हल नहीं’

प्रशांत किशोर ने बताया कि सामाजिक माहौल में लोगों ने उनसे कई सवाल पूछे थे. कुछ लोगों का कहना था कि ब्राह्मण बहुल इलाके में ब्राह्मणों को ही टिकट मिलना चाहिए. इस पर उन्होंने अपना तर्क दिया कि उस क्षेत्र के विधायक और सांसद दोनों ब्राह्मण हैं, लेकिन इसके बावजूद इलाके की समस्याएं खत्म नहीं हुई हैं. ऐसे में केवल ब्राह्मण उम्मीदवार को टिकट देना समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता.

प्रशांत किशोर ने कहा, ‘जब ब्राह्मण समाज के लोगों की राजनीतिक हैसियत मजबूत थी, तब मुस्लिम मतदाता भी उन्हें वोट देते थे. ऐसे में समाज को यह सोचने की जरूरत है कि मुस्लिम मतदाताओं ने उन्हें वोट देना क्यों बंद कर दिया.’

- Advertisement -

उन्होंने ब्राह्मण समाज की राजनीतिक हैसियत को लेकर उठे सवाल पर भी अपनी बात रखी. पीके ने पुराने राजनीतिक समीकरणों की याद दिलाते हुए कहा कि ब्राह्मण और मुस्लिम समाज के बीच न तो आरक्षण को लेकर कोई लड़ाई है और न ही जमीन को लेकर. फिर भी अगर कोई भाजपा का झंडा उठाएगा और सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज के खिलाफ अपशब्द लिखेगा, तो उस समाज का वोट मिलना मुश्किल है.

यह भी पढ़ें:  बिहार के 7000 युवाओं को AI ट्रेनिंग: सिंगापुर से आया बड़ा ऑफर, सम्राट सरकार का मास्टरप्लान!

‘जाति की राजनीति नहीं की’

प्रशांत किशोर ने साफ किया कि उनकी बात केवल मुस्लिम समाज तक सीमित नहीं थी. उन्होंने अतिपिछड़ा समाज का भी जिक्र किया. उनका कहना था कि उन्होंने कभी जाति की राजनीति नहीं की है, बल्कि लोगों ने जो सवाल पूछे, उन्होंने अपनी समझ के अनुसार उनका जवाब दिया है.

यह भी पढ़ें:  सीएम सम्राट चौधरी ने पटना में भगवान चित्रगुप्त जी महाराज का टेका मत्था, बिहार की सुख-शांति के लिए मांगी दुआ!

अपनी बात समझाने के लिए प्रशांत किशोर ने सनातन परंपरा का उदाहरण भी दिया. उन्होंने बताया कि पुराने समय में शादी के लिए वर खोजने जाते थे, तो ब्राह्मण के साथ नाई को भी ले जाया जाता था. उन्होंने जोर दिया कि सनातन धर्म के कर्मकांड भी ब्राह्मण अकेले नहीं कर सकता, इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी होती है.

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News जाले में राधाकृष्ण को लगा 56 भोग! गोवर्धन पूजा पर उमड़ी भक्तों की भीड़

दरभंगा से शुरू हुई थी बयानबाजी

यह पूरा विवाद दरभंगा के महिनाम गांव में शुरू हुआ था. वहां एक कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने ब्राह्मण समाज की राजनीतिक सोच और सामाजिक स्थिति पर अपनी राय रखी थी. इसी दौरान उन्होंने ब्राह्मण और मुस्लिम मतदाताओं के पुराने राजनीतिक संबंधों का उल्लेख किया था. उन्होंने तर्क दिया था कि भाजपा का झंडा उठाने और मुस्लिम समाज के खिलाफ बयानबाजी करने से मुस्लिम मतदाताओं का समर्थन दूर हुआ है.

उनके इसी बयान पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें कांग्रेस की ‘बी टीम’ बता दिया था. अब इस मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी और तेज हो गई है, जो बिहार की सियासी गलियारों में गरमाहट ला रही है.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सीएम सम्राट चौधरी ने पटना में भगवान चित्रगुप्त जी महाराज का टेका मत्था, बिहार की सुख-शांति के लिए मांगी दुआ!

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर कई पूजा स्थलों का दौरा किया। उन्होंने राज्य की सुख-शांति और विकास के लिए भगवान चित्रगुप#SamratChoudhary,#ChitraguptaPuja,#BiharNews

पप्पू यादव को क्या हुआ? त्रिपुंड-रुद्राक्ष पहन गाने लगे ‘हरे राम’, राजनीति छोड़ बन गए भक्त!

Bihar Pappu Yadav: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का एक नया रूप सामने आया है। वे त्रिपुंड और रुद्राक्ष धारण कर 'हरे राम, हरे कृष्ण' का कीर्तन करते दिखे, साथ ही पाखंडियों पर#PappuYadav,#BiharNews,#SpiritualSide

Darbhanga SDPO Transfer दरभंगा के बिरौल को मिला नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी! संजीव शेखर बने बिरौल के नए SDPO

Darbhanga SDPO Transfer: बिहार गृह विभाग ने दो डीएसपी अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में संजीव शेखर को दरभंगा के बिरौल का नया एसडीपीओ नियुक्त किया गया है, जिसका सीधा असर स्थानी#DarbhangaNews,#BiharPolice,#SDPOTransfer

Bihar Politics | आनंद मोहन ने नीतीश-निशांत को बताया ‘डॉक्टर की जरूरत’! बिहार की राजनीति में भूचाल!

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में पूर्व सांसद आनंद मोहन ने नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने JDU नेतृत्व और निशांत को सीधे स्वास्थ्य मंत्र#BiharPolitics,#AnandMohan,#NishantKumar