क्लोज्ड स्क्वैश चैंपियनशिप अंडर-17 में लहराया Darbhanga का परचम, तो प्रभारी DM Pratibha Rani ने, उपविजेता Radhesh Kumar Sharma को कहा, Well Done
दरभंगा, देशज टाइम्स। 13 से 15 अक्टूबर को पटना में आयोजित चतुर्थ राज्य क्लोज्ड स्क्वैश चैंपियनशिप में अंडर-17 में दरभंगा के उप विजेता रहे राधेश कुमार शर्मा को प्रभारी जिलाधिकारी- सह-उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी ने अपने कार्यालय कक्ष में अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया।
जानकारी के अनुसार, प्रभारी जिलाधिकारी की ओर से 24 से 28 अक्टूबर तक द स्क्वैश रैकेट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की ओर से इंदौर में आयोजित जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप में मेडल लाने के लिए शर्मा को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सीनियर राष्ट्रीय स्क्वैश खिलाड़ी-सह- समाहरणालय लिपिक श्याम झा उपस्थित थे।