बदरीनाथ से उड़ा हेलीकॉप्टर 15 मिनट में टूटा संपर्क -अचानक हुआ लापता! 6 लोग थे सवार, पहाड़ों में क्रैश ?
Joshimath Helicopter Crash: बदरीनाथ धाम से देहरादून जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही संपर्क से टूटा। पहाड़ों में पुलिस, SDRF और सेना का बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी, यात्रियों के सकुशल होने की कामना।
बदरीनाथ से उड़ा हेलीकॉप्टर 15 मिनट में टूटा संपर्क -अचानक हुआ लापता! 6 लोग थे सवार, पहाड़ों में क्रैश ?
Joshimath Helicopter Crash: उत्तराखंड के जोशीमठ के पास बदरीनाथ धाम से उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। इस घटना से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है।
बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ में चाई गांव के पास क्रैश हुआ, पायलट समेत छह यात्री थे सवार, सेना की यूनिट ने DM चमोली को दी सूचना, खराब मौसम की वजह से हुआ हादसा, पायलट से अभी तक संपर्क नहीं हो सका।
जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे, जो बदरीनाथ से देहरादून जा रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर दुख व्यक्त करते हुए तत्काल बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को दोपहर सवा एक बजे के आसपास बदरीनाथ से देहरादून के लिए उड़ान भरने वाले इस हेलीकॉप्टर का नाम ‘HCX’ है और यह ट्रांस भारत एविएशन कम्पनी का बताया जा रहा है। ज्योर्तिमठ और बदरीनाथ के बीच हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। राहत एवं बचाव हेतु पुलिस, एसडीआरएफ, सेना एवं आईटीबीपी की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हो गईं।
बदरीनाथ से उड़ान के बाद 15 मिनट में टूटा संपर्क
राज्य सरकार के हेलीपैड से दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर ट्रांस भारत कंपनी के इस हेलीकॉप्टर ने बदरीनाथ धाम से उड़ान भरी थी। सहस्त्रधारा, देहरादून के लिए रवाना होने के लगभग 15 मिनट बाद ही इस हेलीकॉप्टर का एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) और आरटी (रेडियो टेलीफोनी) कनेक्शन टूट गया। तभी से लगातार हेलीकॉप्टर से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
सूत्रों के अनुसार, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हेलीकॉप्टर चट्टान से टकराकर क्रैश हुआ है। विमान की आखिरी लोकेशन जोशीमठ के चाई गांव के पास मिली थी। मौके पर एसडीएम समेत राहत बचाव दल रवाना हो गया है। एसडीआरएफ और पुलिस बल की टीमें पहाड़ी पर चढ़कर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। यूकाडा कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि चाईं गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास ट्रांस भारत हेली की लोकेशन दिख रही थी। अभी तक हेलीकॉप्टर का मलबा नहीं मिला है।
हादसे में लापता हुए इस हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा 5 यात्री भी सवार थे। सभी के सकुशल होने की कामना की जा रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, ‘चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।’
इस पूरे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं लगातार नजर बनाए हुए हैं। गंभीर रूप से घायल होने की स्थिति में तत्काल एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों पर पहुंचाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। रेस्क्यू टीमें दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, और सभी की प्रार्थना है कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सकुशल मिलें।