spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में महिला की कोसी में तैरती मिली लाश, छह माह की पुत्री का पता नहीं, हत्या की उलझन है…

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के कोदरा गांव में के दिलीप यादव की पत्नी 24 वर्षीय वीणा देवी की लाश संदिग्ध हालात में गांव से पूरब कोसी नदी के किनारे पानी में तैरते हुए मिला। वहीं, पूनम की छह माह की पुत्री का कोई अता-पता नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वीणा के परिजनों ने हत्या की बात कही है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

मामला पूर्वी प्रखंड के उजुआ सिमरटोका पंचायत के कोदरा गांव का है, जहां मृतिका के चचेरे भाई खगड़िया जिला के अलौली थाना अंतर्गत लदौड़ा निवासी अमनीष कुमार राय ने ससुराल वालों पर दहेज के खातिर बहन को गला दबाकर हत्या कर लाश को नदी में ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मृतिका के चचेरे भाई श्री राय ने थाना में आवेदन पत्र देकर पति दिलीप यादव, ससुर राम प्रवेश यादव, सास चंदुला देवी, ननद नुतन कुमारी, चचेरे ससुर राजा बहादुर यादव, चचेरी सास जीबछी देवी पर बहन को गला दबाकर हत्या कर शव को नदी में ठिकाने लगाने तथा छह माह के भगनी को गायब कर देने का आरोप लगाया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में ऐतिहासिक गुंबद क्षतिग्रस्त! जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर गिरी आसमानी बिजली, 25 भक्तों की जान बची, अब आगे क्या होगा?

दिए गए आवेदन पत्र में अमनीष राय ने उल्लेख किया है कि छोटे चाचा राजेश राय 10 वर्ष पूर्व कुशेश्वरस्थन थाना के कोदरा निवासी राम प्रवेश यादव के पुत्र दिलीप यादव के साथ सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज एवं जेवरात देकर पुत्री वीणा कुमारी का शादी किया था। शादी के बाद सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में सरकारी पैसे की हेराफेरी, डीएम सख़्त, जानिए कहां गए ₹92,770, पंचायत सचिव पर बड़ा एक्शन, पढ़िए रिपोर्ट

इस दौरान बहन वीणा कुमारी को दो बच्चे हुए। जिसमें एक लड़का 3 वर्ष एवं एक लड़की 6 माह का है। इस बीच ससुराल वालों ने दहेज में मोटरसाइकिल देने का मांग किया। उसे भी पूरा किया गया। इधर कुछ दिनों से ससुराल वालों की ओर से दहेज की मांग करते हुए वीणा को प्रताड़ित करने लगा।

मृतिका के चचेरे भाई श्री राय ने बताया कि 18.10.2023 को ससुराल वालों ने मोबाइल फोन पर बताया कि आपकी बहन बेटी को लेकर भागकर मायके चली गई है। शाम तक जब वीणा नहीं आई तो ससुराल वालों को बता दिया गया कि अभी तक नहीं पहुंची है।

यह भी पढ़ें:  3D प्रिंटिंग से Darbhanga के छात्रों का भविष्य होगा रोशन! जानिए कैसे बदल रही है तकदीर

इस बीच सगे संबंधियों के यहां पता लगाया। लेकिन उसकी कहीं पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह शव मिलने के बाद ग्रामीणों के सूचना पर कोदरा बहन के ससुराल पहुंचे तो शव आंगन में पड़ी हुई थी। उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज के खातिर बहन वीणा कुमारी को गला दबाकर हत्या कर शव ठिकाना लगाने के लिए उसके बदन में ईंट पत्थर बांधकर नदी में फेंक दिया।

मृतिका के छह माह की बेटी अयांश कुमारी को लापता या हत्या कर देना का भी आरोप लगाया है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।। जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

पंचायत चुनाव पर आया बड़ा ऐलान: अब नहीं बदलेगी पंचायतों की…

Bihar Panchayat Election: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बार परिसीमन नहीं होगा, जिससे लाखों उम्मी#BiharPanchayatElection,#DeepakPrakash,#PanchayatiRaj

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct