spot_img

Darbhanga के बिरौल में जो दिखा, पूछ रहे लोग… ये कैसी मां…? सुपौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य पथ पर खेत में मिला नवजात का शव

spot_img
- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स। ये कैसी मां होती है। दस दिन की दुर्गापूजा के बीच ये कैसी दिल तोड़ देने वाली हरकत जिससे समाज बौखला भी जाए एकबारगी हतप्रभ भी रह जाए जहां एक नवजात नर शिशु रूप में खेत में मिला है वह भी मरा।

- Advertisement -

मृत अवस्था में लोगों ने उसे वहीं दफनाया भी डाला। मामला, सुपौल-कुशेश्वरस्थान मुख्य पथ का है जहां बनदेवी नगर स्थित अहले सुबह खेत में मृत अवस्था में एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी। सबने जी भर कोसा, फिर क्या किया पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की नजर उस समय पड़ी, जब लोग सुबह में मॉर्निंग वॉक करने जा रहे थे तो देखा कि खेत में एक नवजात शिशु कपड़ा में लिपटा पड़ा हुआ है। इसको देखने लोग नजदीक गये, जहां शरीर छूने पर वह मृत पाया गया।

- Advertisement -

देखते ही देखते लोगो की भीड़ जुट गयी, जहां कुछ ग्रामीणों के सहयोग से नवजात शिशु का शव को दफना दिया गया। लोग तरह तरह के चर्चाएं कर रहे हैं। कहीं लोक लज्जा के कारण एक मां ने ममता को शर्मसार कर दिया। नवजात शिशु को खेत में फेंक दिया,जो चर्चा का विषय दिन भर बना रहा। वहीं, थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने इसकी कोई जानकारी नहीं मिलने की बात कही।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब नहीं होगी राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा से बिजली कटौती! बिहार सरकार के इस फैसले से मिलेगी बड़ी राहत, जानें क्या है तैयारी

Bihar Electricity: बिहार सरकार ने पटना के ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्यशाला को राज्य स्तरीय मॉडल सुविधा बनाने का फैसला किया है। इस कदम से बिजली वितरण नेटवर्क मजबूत होगा और उपभोक्ताओं#BiharElectricity,#PatnaNews,#PowerSupply

बांका में खौफनाक डबल Muder! अमरपुर में अपराधियों का दुस्साहस, दो युवकों की हत्या |घात लगाए बैठे थे हमलावर, बाइक सवारों को भूना

Banka Double Murder: बिहार के बांका में अपराधियों ने दो युवकों गुंजन सिंह और सिट्टू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। शराब पीकर लौटते समय हुए इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत फैल ग#BankaNews,#DoubleMurder,#AmarpurCrime

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान: बांकीपुर से लड़ेंगे चुनाव, ‘सम्राट चौधरी पर जनमत संग्रह’ – PK का सीधा हमला

Prashant Kishor Bankipur: जन सुराज ने प्रशांत किशोर को बांकीपुर उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। प्रशांत किशोर ने इसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की 6 महीने की सरकार पर 'जनमत संग्रह' बता#PrashantKishor,#BankipurByElection,#BiharPolitics

दरभंगा में बड़ा साइबर हमला! रिटायर्ड रेलकर्मी की जिंदगी भर की कमाई उड़ाई, पेंशन A/c से 4.96 लाख…कई ट्रांजेक्शन?

Darbhanga Cyber Crime: दरभंगा में एक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके पेंशन खाते से 4 लाख 96 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस जांच में जुटी है और पीड़ित ने कार्रव#DarbhangaNews,#CyberFraud,#BiharCrime